Breaking News
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक

मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ा- महाराज

मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ा- महाराज

बोले मोदी की गारंटी के कारण उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिलेगा कमल

छत्तीसगढ़/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को नक्सली ताकतों से मुक्त कराने के साथ-साथ प्रदेश के सुदूर अंदरूनी गांव में रह रहे जनजातीय समाज को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश की मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया है। जिसके चलते यहां की जनता ने 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ विजयी दिलाई। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि लोकसभा चुनावों में यहां की जनता एक बार पुनः मोदी  को केन्द्र की बागडोर सौंपने के लिए सुश्री सरोज पांडे को भारी मतों से विजयी बनायेगी।

उक्त बात उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक सतपाल महाराज ने छत्तीसगढ़ के कोरबा लोकसभा क्षेत्र के घाघरा, जनकपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कोरबा ने दुनिया को दिखाया है कि प्राकृतिक संरक्षण कैसे किया जा सकता है और समयानुसार बढ़ते हुए बड़े राज्य को किस प्रकार पावर कैपिटल बनाया जा सकता है।

महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और उनके नेतृत्व में विश्वास रखते हुए 19 अप्रैल को उत्तराखंड में सम्पन्न हुए चुनावों को देखकर स्पष्ट है कि वहां से पांचों सीटों पर भाजपा की ही जीत सुनिश्चित होगी। इसलिए यहां से भी हर सीट पर कमल खिलना चाहिए ताकि इस देश का गौरव लौटाने वाले नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री पद को सुशोभित करें और यह देश विश्व गुरु बन सके। इस राज्य के साथ-साथ पूरे देश के लिए यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के परिणाम स्वरूप आज देश का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी पहली बार इस राज्य की एक जनजातीय समाज से आने वाली महिला, महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के पास है। आज हमारी सरकार दूरस्थ क्षेत्रों में हमारे आदिवासी बच्चों को श्रेष्ठ गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए एकलव्य स्कूल स्थापित करने के लिए काम कर रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत राज्य के लोगों के लिए 2,98.664 (दो लाख अट्ठानवे हजार छह सौ चौंसठ) घरों की मंजूरी दी है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत, कांग्रेस सरकार के आतिक्रमण के बावजूद, केंद्र सरकार ने राज्य के लोगों को 1327278 (तेरह लाख सत्ताईस हजार दो सौ अठहत्तर) हर घर नल के तहत नए कनेक्शन दिए हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत, राज्य में 1.3 (एक करोड़ तीन लाख) से अधिक लोगों को पंजीकृत किया गया है। जब से भाजपा ने राज्य में सत्ता संभाली है, तब से छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए अथक प्रयास किये जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और लव जिहाद, अपराधों से मुक्त करने के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार की जरूरी है।

महाराज ने कहा कि राज्य में कांग्रेस शासन के समय पिछले दो वर्षों में केवल कोयला लेवी के माध्यम से कम से कम ₹ 540 (पांच सौ चालीस करोड़) की उगाही की गई थी। भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली पूर्ववती कांग्रेस ने राज्य में गरीबों से खाना छीन लिया था। भाजपा सरकार ने राज्य में गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया। कांग्रेस के शासन में राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया था।

इस अवसर पर कोरबा लोक सभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे, भरतपुर सोनहाट की विधायक श्रीमती रेणुका सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top