Breaking News
शादी की खुशियां बदलीं मातम में, अमेरिकी हवाई हमले में 5 की मौत
शादी की खुशियां बदलीं मातम में, अमेरिकी हवाई हमले में 5 की मौत
‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़
‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
उत्तराखंड में मान्यता विहीन मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, रुद्रपुर में एक और मदरसा सील
उत्तराखंड में मान्यता विहीन मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, रुद्रपुर में एक और मदरसा सील
स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई
स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

12 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, नशे के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

12 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, नशे के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

डालनवाला पुलिस ने दो चोरी के मोबाइल बरामद किए, आरोपी बेचने की फिराक में था

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत डालनवाला पुलिस ने मोबाइल चोरी की वारदात का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल 23 वर्षीय आरोपी अनुज कुमार उर्फ कातिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार बीती 8 जुलाई को अंकित कुमार निवासी मूलतः बिजनौर (उत्तर प्रदेश) और वर्तमान में डीएल रोड, डालनवाला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रात के समय उनके कमरे से उनका और उनके साथी विकुल कुमार का मोबाइल फोन चोरी हो गया। शिकायत के आधार पर कोतवाली डालनवाला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर 9 जुलाई को डीएल रोड नालापानी पुल के पास श्मशान घाट के निकट चेकिंग के दौरान आरोपी अनुज कुमार उर्फ कातिया को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से चोरी किए गए दोनों मोबाइल फोन बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने मोबाइल चोरी की थी। वह चोरी किए गए मोबाइल बेचने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top