Breaking News
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम  ने दिए निर्देश
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता

स्नैक्स के तौर पर मखाने से बनाए ये 5 तरह के स्वादिष्ट व्यंजन, जानिए रेसिपी

स्नैक्स के तौर पर मखाने से बनाए ये 5 तरह के स्वादिष्ट व्यंजन, जानिए रेसिपी

मखाना आसानी से उपलब्ध होने के साथ किफायती भी होते हैं।यह कैलोरी में कम मखाने प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों का बेहतरीन स्त्रोत माने जाते है। इसलिए इसे स्नैकिंग का अच्छा विकल्प माना जाता हैं।हालांकि, अगर आप हर बार स्नैकिंग के तौर पर भुने हुए मखाने खाकर बोर हो चुके हैं तो आइए आज आपको कुछ ऐसी रेसिपी बताते हैं, जिनसे आप मखानों को मजेदार ट्विस्ट दे सकते हैं।

सबसे पहले एक कटोरे में बारीक कटे उबले आलू, भुना जीरा पाउडर, एक चुटकी काली मिर्च का पाउडर, थोड़ा काला नमक, नींबू का रस, बारिक कटी हुई हरी मिर्च और बारीक कटा पत्तेदार धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण में भुने हुए मखाने, घी में तली मूंगफली और सेव डालकर अच्छे से मिलाएं, फिर इसका आनंद लें।

यहां जानिए मखाने और मुरमुरे की पोषण प्रोफाइल और फायदे

सबसे पहले मखानों को देसी घी में 3-4 मिनट तक भूनें, फिर इन्हें कमरे के तापमान पर ठंडा करके मिक्सी में दरदरा पीस लें।अब एक नॉन स्टिक पैन में दूध उबालकर इसमें शहद या गुड़ मिलाएं और 2 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें मखाना डालें और कुछ देर पकाने के बाद इसमें जायफल का पाउडर और केसर मिलाकर एक मिनट पकाएं।आखिर में गैस बंद करके खीर को एक घंटे के लिए फ्रिज में रखने के बाद परोसें।

सबसे पहले मखानों को देसी घी में भूनकर दरदरा पीस लें।अब इन्हें एक कटोरे में उबले आलू, बारीक कटी हरी मिर्च, नमक, भुनी हुई मूंगफली, बारीक कटा पत्तेदार धनिया, सौंफ का पाउडर, चाट मसाला और गरम मसाला पाउडर के साथ डालकर अच्छी तरह मिलाएं।अब इस मिश्रण की छोटी-छोटी लोईयां बनाएं, फिर इन्हें हल्का-सा दबाकर गर्म तेल में तलें। इसके बाद गर्मागर्म मखाना टिक्की को खजूर की चटनी के साथ परोसें।

यहां जानिए अलग-अलग तरह के कटलेट की रेसिपी

सबसे पहले मखानों को 2 मिनट तक सूखा भून लें।जब आपको लगे कि मखाने अच्छे से भून गए हैं तो उन्हें एक कटोरे में उबले आलू, थोड़ा अनारदाना, चुटकी भर काली मिर्च का पाउडर, रोस्टेड किशमिश (वैकल्पिक), एक चुटकी चाट मसाला, थोड़ा नींबू का रस और बारीक कटा पत्तेदार धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं।अब इस मिश्रण को और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें दही, हरी चटनी, इमली की चटनी और भुनी हुई मूंगफली डालकर परोसें।

इसके लिए पहले एक पैन में देसी घी गर्म करके उसमें बारीक कटी हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर भूनें, फिर इसमें मखाना डालकर कुरकुरा होने तक भूनें।इसके बाद इसमें भुनी हुई मूंगफली, बादाम, काजू, खरबूजे के बीज, किशमिश और बारीक कटा सूखा नारियल डालकर मिलाएं।अब इस नमकीन में थोड़ा लाल मिर्च पाउडर, सेंधा नमक, काली मिर्च और भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर मिलाएं, फिर ठंडा होने के बाद इसका सेवन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top