Breaking News
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक

माता- पिता को गौरवान्वित करना बनाइए लक्ष्य- रेखा आर्या

माता- पिता को गौरवान्वित करना बनाइए लक्ष्य- रेखा आर्या

– राज्य स्तरीय बाल अधिकार एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में बोली कैबिनेट मंत्री

– शिक्षा व खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया सम्मानित

देहरादून। अपने जीवन को ऐसा बनाइये कि आपके माता-पिता, समाज और देश आप पर गौरव कर सके। बुधवार को बाल अधिकार एवं सुरक्षा पर राज्य स्तरीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने यह बात कही । उन्होंने शिक्षा व खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया ।

आईआरडीटी ऑडिटोरियम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग द्वारा आयोजित कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक होना होगा । उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों से कहा कि 24 वर्ष की आयु तक वह अपने व्यक्तित्व का जैसा निर्माण करेंगे वैसा ही नागरिक समाज और देश को मिलेगा । इसलिए शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति और सभ्यता भी सीखना बच्चों के लिए जरूरी है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभागार में मौजूद सभी बच्चों को आगामी राष्ट्रीय खेलों में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री ने विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।

बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष डा.गीता खन्ना ने प्रतिभागी बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य दीपक गुलाटी ने कहा कि बच्चों के अधिकारों के प्रति समाज को अधिक संवेदनशील होना होगा। उन्होंने कहा आयोग लगातार बाल अधिकारों को सुरक्षित रखने के अलावा आम लोगों को इसके प्रति संवेदनशील बनाने में अहम भूमिका निभा रहा हैI दीपक गुलाटी ने कहा कि हर बच्चे को सुरक्षित और स्वस्थ परिवेश उपलब्ध कराकर ही देश के उज्जवल भविष्य की नींव रखी जा सकती है । कार्यक्रम में महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल,राज्यमंत्री विश्वास डाबर, दून विवि कुलपति डॉ सुरेखा डंगवाल, बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य दीपक गुलाटी, विनोद कपड़वान, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top