Breaking News
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत
चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार
चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार
शहीद सैनिकों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
शहीद सैनिकों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश
आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश
विधानसभा चुनाव-2027 की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा, चिन्हित मतदान केंद्रों पर आश्वस्त सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा
विधानसभा चुनाव-2027 की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा, चिन्हित मतदान केंद्रों पर आश्वस्त सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा
एसआईआर विवाद के बीच स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र को निशाना न बनाएं
एसआईआर विवाद के बीच स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र को निशाना न बनाएं
ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का कर्टेन रेजर, ऊर्जा सुरक्षा और नवाचार पर जोर
ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का कर्टेन रेजर, ऊर्जा सुरक्षा और नवाचार पर जोर
सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना कितना फायदेमंद? जानें फायदे, नुकसान और सही तरीका
सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना कितना फायदेमंद? जानें फायदे, नुकसान और सही तरीका
मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा

महाशिवरात्रि पर अमृत स्नान के साथ ही आज महाकुंभ 2025 का हो जाएगा समापन

महाशिवरात्रि पर अमृत स्नान के साथ ही आज महाकुंभ 2025 का हो जाएगा समापन

प्रयागराज जंक्शन पर श्रद्धालुओं का आना जारी

सीएम योगी ने श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करने के दिए निर्देश 

प्रयागराज। महाशिवरात्रि पर अमृत स्नान के साथ ही बुधवार को महाकुंभ 2025 का समापन हो जाएगा। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी ने महाशिवरात्रि स्नान पर्व के इस महत्वपूर्ण आयोजन की सुरक्षा और व्यवस्था के संदर्भ में पूरी स्थिति का जायजा लिया। गोरखपुर में वह सुबह से ही गोरखनाथ मंदिर स्थित कंट्रोल रूम में पहुंच गए और टीवी पर स्नान पर्व की लाइव फीड पर मॉनीटरिंग करते रहे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी न हो। साथ ही सीएम योगी ने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। वह टीवी पर महाकुंभ नगर के साथ ही पूरे प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सुविधाओं की लाइव फीड देखते रहे।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मेला आज 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन समाप्त होगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ मेले के दौरान पवित्र स्नान के लिए प्रयागराज जंक्शन पर श्रद्धालुओं का आना जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी घाटों पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करें। साथ ही, उन्होंने आस्था के इस महान पर्व पर प्रशासन की तत्परता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं को बिना किसी समस्या के त्रिवेणी संगम में स्नान का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top