Breaking News
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
माँ पीताम्बरा बगलामुखी की छांव में शक्ति का उत्सव
माँ पीताम्बरा बगलामुखी की छांव में शक्ति का उत्सव
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024- सियासी हलचल तेज, भाजपा गठबंधन की जीत का अनुमान

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024- सियासी हलचल तेज, भाजपा गठबंधन की जीत का अनुमान

झारखंड। विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है, और बड़े-बड़े चुनावी वादे किए जा रहे हैं। इस बार मुख्य मुकाबला बीजेपी नीत एनडीए और कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन के इंडिया ब्लॉक के बीच माना जा रहा है।

हाल ही में चुनाव से पहले हुए मैटराइज सर्वे में विभिन्न पार्टियों को मिलने वाली सीटों और वोट शेयर का अनुमान जारी किया गया है, जिससे भाजपा गठबंधन की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है।

सर्वे में भाजपा को बढ़त का अनुमान
मैटराइज सर्वे के अनुसार, भाजपा नीत एनडीए को 45 से 50 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, जेएमएम के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक को 18 से 25 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है, जबकि अन्य दलों को 2 से 5 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। बहुमत के लिए आवश्यक 41 सीटों के मुकाबले, भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलने के संकेत हैं।

वोट शेयर पर आंकड़े
वोट शेयर के मामले में भाजपा गठबंधन को 53 प्रतिशत से अधिक वोट मिल सकते हैं, जबकि जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन को 27.9 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। अन्य दलों का वोट शेयर करीब 18.9 प्रतिशत तक रह सकता है।

क्षेत्रवार सीट अनुमान
सर्वे के मुताबिक, संथाल परगना की 18 सीटों में से भाजपा गठबंधन को 6 से 9 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया ब्लॉक को 4 से 10 सीटें मिल सकती हैं। उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र की 25 सीटों में भाजपा गठबंधन को 14 से 17 और जेएमएम गठबंधन को 0-4 सीट मिलने की संभावना है। वहीं कोल्हान क्षेत्र में, चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के बाद जेएमएम को बड़ा नुकसान हो सकता है।

मुख्यमंत्री पद के लिए लोकप्रिय चेहरा
मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे लोकप्रिय उम्मीदवार के तौर पर बाबूलाल मरांडी का नाम उभरकर आया है। सर्वे में 44% लोगों ने उन्हें अपनी पसंद बताया, जबकि 30% लोगों ने हेमंत सोरेन को पसंदीदा चेहरा बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top