Breaking News
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ ने सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की है। पहले दिन दमदार ओपनिंग दर्ज करने के बाद दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी रही। आंकड़े बताते हैं कि रिलीज के दो दिनों के भीतर ही फिल्म ने 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है।

रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को ‘जन नायकन’ ने करीब 11.72 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग हासिल की थी। दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई बढ़कर 54.42 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जिससे यह शुरुआती वीकेंड में मजबूत प्रदर्शन करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।

भाषाई प्रदर्शन की बात करें तो फिल्म को सबसे ज्यादा दर्शक तमिल संस्करण में मिले। वहीं हिंदी और तेलुगु भाषा में भी फिल्म ने संतोषजनक कारोबार किया। दूसरे दिन तमिल संस्करण ने करीब 9.50 करोड़ रुपये, हिंदी संस्करण ने 1.25 करोड़ रुपये और तेलुगु संस्करण ने लगभग 0.97 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

बॉक्स ऑफिस पर इस समय कई बड़ी फिल्में मौजूद हैं, लेकिन कमाई के मामले में ‘जन नायकन’ सबसे आगे बनी हुई है। हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने दूसरे दिन करीब 3.88 करोड़ रुपये, जबकि ‘धमाल 4’ ने लगभग 1.39 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

फिल्म की कहानी एक हाई-वोल्टेज एक्शन और ड्रामा पर आधारित है। इसमें विजय मुख्य भूमिका में हैं, जबकि बॉबी देओल खलनायक के किरदार में नजर आए हैं। कहानी एक युवती के अपहरण से शुरू होती है, जिसके बाद उसे बचाने के मिशन पर निकले नायक को कई चुनौतियों और अप्रत्याशित मोड़ों का सामना करना पड़ता है। विजय के साथ फिल्म में पूजा हेगड़े और ममिता बैजू भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दी हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top