Breaking News
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
बीकेटीसी ने केदारनाथ के तीर्थ-पुरोहितों को बांटे 11 लाख, RTI खुलासे के बाद फंड दुरुपयोग के गंभीर आरोप
बीकेटीसी ने केदारनाथ के तीर्थ-पुरोहितों को बांटे 11 लाख, RTI खुलासे के बाद फंड दुरुपयोग के गंभीर आरोप
एमडीडीए का बड़ा एक्शन,  ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, 20 बिघा से अधिक प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला इमारतें सील
एमडीडीए का बड़ा एक्शन, ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, 20 बिघा से अधिक प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला इमारतें सील
मुख्यमंत्री धामी ने ‘वन क्लिक’ से 7.56 लाख पेंशनर्स को जारी की धनराशि
मुख्यमंत्री धामी ने ‘वन क्लिक’ से 7.56 लाख पेंशनर्स को जारी की धनराशि
कांवली रोड पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत
कांवली रोड पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
खेल सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया हिमाद्री आइस रिंक : रेखा आर्या
खेल सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया हिमाद्री आइस रिंक : रेखा आर्या
नरेश बंसल बोले – बंगाल, असम और पुडुचेरी में NDA की जीत ऐतिहासिक, जनता का नरेंद्र मोदी पर भरोसा
नरेश बंसल बोले – बंगाल, असम और पुडुचेरी में NDA की जीत ऐतिहासिक, जनता का नरेंद्र मोदी पर भरोसा
ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, बहुमंजिला इमारत सील, अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप
ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, बहुमंजिला इमारत सील, अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप

इस्राइल ने खुद ही अपने लिए सख्त सजा का बनाया रास्ता- अयातोल्ला खामनेई 

इस्राइल ने खुद ही अपने लिए सख्त सजा का बनाया रास्ता- अयातोल्ला खामनेई 

हमास के नेता की हत्या के बाद भड़के ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्ला खामनेई

ईरान। तेहरान में हमास के नेता इस्माइल हानिया की हत्या के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्ला खामनेई भड़क गए हैं। उन्होंने बुधवार को हानिया की हत्या के प्रतिशोध में इस्राइल पर सीधा हमला करने का आदेश दे दिया। इससे पहले भी खामनेई इस्राइल को चेतावनी भी दे चुके हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि इस्राइल ने खुद ही अपने लिए सख्त सजा का रास्ता बनाया है। हालांकि, इस्राइल ने हानिया की हत्या की बात न तो स्वीकार की है और न ही इससे इन्कार किया है।

आदेश की जानकारी तीन ईरानी अधिकारियों ने दी, जिसमें रिवोल्यूशनरी गार्ड के दो सदस्य भी शामिल हैं। खामनेई ने बुधवार सुबह ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक ली, जिसमें उन्होंने इस्राइल पर सीधे हमले का आदेश दिया। इसके तुरंत बाद ईरान ने घोषणा की कि हानिया मारा गया है। ईरान और हमास ने इस हत्या का आरोप इस्राइल पर लगाया। ईरानी अधिकारियों ने कहा, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान कितनी जोरदार प्रतिक्रिया देगा और क्या वह एक बार फिर अपने हमले को बढ़ाएगा, ताकि स्थिति और बिगड़ने से बच सके। ईरानी सैन्य कमांडर तेल अवीव और हाइफा के आसपास के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों के एक और संयुक्त हमले पर विचार कर रहे हैं, लेकिन नागरिक ठिकानों पर हमलों से बचने का प्रयास करेंगे।

अधिकारियों ने कहा, सभी राज्य मामलों पर अंतिम निर्णय लेने के अधिकारी और सशस्त्र बलों के कमांडर इन चीफ खामनेई ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और सेन के सैन्य कमांडरों को युद्ध के विस्तार और इस्राइल या अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला करने की स्थिति में हमले और बचाव दोनों के लिए योजना तैयार करने का निर्देश दिया। वहीं, ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान, विदेश मंत्रालय, गार्ड्स और संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन सहित अन्य ईरानी अधिकारियों ने भी खुले तौर पर इस्राइल पर जवाबी कार्रवाई का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान को अपनी संप्रभुता के उल्लंघन के खिलाफ बचाव करने का अधिकार है। बता दें कि बीते मंगलवार को हमास के नेता इस्माइल हानिया ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति पेजेशकियान के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए तेहरान में थे। समारोह में भाग लेने और ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई से मिलने के बाद हानिया की हत्या कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top