Breaking News
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

आईपीएल 2024- आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबला आज 

आईपीएल 2024- आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच  मुकाबला शुक्रवार को  बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी और केकेआर दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले जीते हैं, लेकिन आरसीबी को हमेशा ही होम ग्राउंड पर खेलने का फायदा मिलता है, ऐसे में उसकी कोशिश जीत की लय बरकरार रखने की होगी। हालांकि, आरसीबी को मैच में केकेआर से कड़ी टक्कर मिलेगी जिसके पास भी बेहतर बल्लेबाजी आक्रमण है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाल बल्लेबाज विराट कोहली से उनकी टीम को एक बार फिर उम्मीद रहेगी। आरसीबी के पूर्व कप्तान कोहली ने पिछले मैच में अर्धशतक जड़ा था जिसके दम पर टीम लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रही थी। कोहली के अंदर साझेदारी बनाने की भी क्षमता है। वह आईपीएल में 150 या उससे अधिक रनों की साझेदारी में सात बार हिस्सा रहे हैं। कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसिस की जोड़ी भी आईपीएल में काफी हिट हैं और केकेआर के गेंदबाजों के सामने आरसीबी की इस सलामी जोड़ी को रोकने की चुनौती होगी।

पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए पिछले मैच में आरसीबी के सभी शीर्ष छह बल्लेबाज दाएं हाथ के थे। सुयश शर्मा को छोड़कर केकेआर के अन्य गेंदबाजों को दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करना पसंद है। दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ केकेआर के अन्य गेंदबाजों की इकोनॉमी रेट अच्छी रही है। आंद्रे रसेल 8.9, मिचेल स्टार्क 7.3, हर्षित राणा 8.4, सुनील नरेन 6.5 और वरुण चक्रवर्ती की 7.5 की इकोनॉमी रेट बताती है कि इनका दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ प्रदर्शन किस तरह का रहा है। केकेआर के पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है और टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करने पर वे आरसीबी के बल्लेबाजों की परेशानी का सबब बन सकते हैं।

आरसीबी के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और यश दयाल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन अन्य गेंदबाजों को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पहले मैच में 38 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 43 रन देकर एक विकेट लिया। ऐसे में आरसीबी टीम केकेआर के खिलाफ इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है।

केकेआर के पास भी अन्य टीमों की तरह ताकतवर बल्लेबाज हैं जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकते हैं। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केकेआर का शीर्ष बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया था। कप्तान श्रेयस अय्यर भी प्लॉप साबित हुए थे। मध्यक्रम में रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल ने पिछले मैच में ताबड़तोड़ पारी खेल टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया जिससे केकेआर ने हैदराबाद को चार रनों से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की थी।

एम चिन्नास्वामी की सपाट पिच बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है। आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच हुए पिछले मैच में यहां की पिच पारंपरिक रूप से थोड़ी अलग दिखी थी जिसका जिक्र खुद कोहली ने मैच के बाद किया था। हालांकि केकेआर और आरसीबी के बीच होने वाले मैच में उम्मीद है कि चिन्नास्वामी में फैंस को जमकर रन बरसते हुए दिखाई देंगे। आरसीबी का बल्लेबाजी आक्रमण काफी मजबूत है और टीम के पास दिनेश कार्तिक के रूप में अनुभवी मैच फिनिशर है जो अपनी बल्लेबाजी से किसी भी समय पासा पलट सकता है। कार्तिक ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन पिछले मैच में किया था और उन्हें इस दौरान महिपाल लोमरोर का अच्छा साथ मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top