Breaking News
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच महामुकाबला आज 

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच महामुकाबला आज 

नई दिल्ली।   बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को आईपीएल-2024 का महामुकाबला होने जा रहा है। इस मैच से ये तय हो जाएगा कि इस साल प्लेऑफ में जाने वाली चौथी टीम कौन सी है। मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की टीम इस मैच में आमने-सामने होंगी और ये मैच एक तरह के वर्चुअल नॉकआउट के तौर पर देखा जा रहा है।

चेन्नई को प्लेऑफ में जाने के लिए हर हाल में ये मैच जीतना होगा। वहीं आरसीबी को ये मैच 18 ओवरों या चेन्नई जो टारगेट दे उसे 18.5 ओवरों में हासिल करना होगा तभी ये टीम प्लेऑफ में जा सकती है।

फैंस इस मुकाबले के लिए तैयार हैं लेकिन आईपीएल में बीते कुछ मैच बारिश के कारण रद्द कर दिए गए और इसी कारण फैंस को डर होगा कि कहीं ये मैच भी बारिश के कारण रद्द न हो जाए। मैच वाले दिन यानी शनिवार को बेंगलुरू का मौसम देखा जाए तो शाम को बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पूरे दिन बादल छाए रहने की भविष्यवाणी है। इसके अलावा 7.2 एमएम बारिश होने की संभावना है।

आरसीबी इस समय शानदार फॉर्म में है। छह मैचों की हार का सिलसिला तोड़ने के बाद उसने लगातार पांच जीत दर्ज की है। ऑरेंज कैपधारी विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं और पिछले पांच में से तीन मैचों में अर्धशतक जड़ चुके हैं। कप्तान फाफ डु प्लेसी से अच्छी पारी की उम्मीद होगी जो पिछले दो मैचों में दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके। मध्यक्रम में रजत पाटीदार और कैमरन ग्रीन अच्छा खेल रहे हैं । महिपाल लोमरोर और दिनेश कार्तिक भी बल्लेबाजों की ऐशगाह चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का फायदा उठाना चाहेंगे।

चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और उनसे इस लय को कायम रखने की उम्मीद है। सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने भी उपयोगी पारियां खेली है। पिछली चार पारियों में नाकाम रहे शिवम दुबे से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह और तुषार देशपांडे ने अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम को मुस्ताफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना और दीपक चाहर की कमी खल रही है। महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी चेन्नई के लिए प्रेरणास्रोत है लेकिन देखना होगा कि वह चोट के बीच कितना योगदान दे पाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top