Breaking News
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान

हरमनप्रीत कौर संभालेंगी कमान, स्मृति मंधाना बनीं उपकप्तान

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। इस दौरे में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा चेहरों को मौका देकर टीम को संतुलित बनाने की कोशिश की गई है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली इस टी20 सीरीज की शुरुआत 17 अप्रैल से होगी और 27 अप्रैल तक मुकाबले खेले जाएंगे। चयनकर्ताओं ने टीम में अनुभव और युवा जोश का अच्छा तालमेल रखने पर जोर दिया है, ताकि विदेशी जमीन पर मजबूत प्रदर्शन किया जा सके।

इस बार टीम में सबसे ज्यादा चर्चा युवा खिलाड़ी अनुष्का शर्मा को लेकर है, जिन्हें पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने हाल ही में महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को साबित करने का मौका मिला है।

बल्लेबाजी की बात करें तो शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा जैसे खिलाड़ी टीम की मजबूती होंगे। वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋचा घोष और उमा छेत्री संभालेंगी।

गेंदबाजी आक्रमण में भी संतुलन देखने को मिलता है। स्पिन विभाग में श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी के साथ दीप्ति शर्मा की भूमिका अहम होगी, जबकि तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी रेणुका ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ के कंधों पर होगी।

सीरीज के मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। पहले दो मैच 17 और 19 अप्रैल को डरबन में होंगे, जबकि तीसरा और चौथा मैच 22 और 25 अप्रैल को जोहानिसबर्ग में खेले जाएंगे। आखिरी मुकाबला 27 अप्रैल को बेनोनी में आयोजित होगा।

भारतीय टीम इस दौरे पर जीत के इरादे से उतरेगी और खासतौर पर युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top