Breaking News
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग

धर्मपुर के प्राचीन शिव मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ

धर्मपुर के प्राचीन शिव मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ

देहरादून। सावन माह की आध्यात्मिक आस्था और शिव भक्ति के वातावरण के बीच धर्मपुर चौक स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री शिव मंदिर में रविवार को दिव्य एवं भव्य संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। प्रकृति एवं पर्यावरण संवर्धन तथा राज्य के सर्वांगीण उन्नयन की कामना से आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान 2 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक मंदिर समिति एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के सहयोग से संपन्न होगा।

रविवार अपराह्न मंदिर परिसर से निकली भव्य कलश यात्रा में 208 महिलाओं ने पंच प्रयाग से लाए गए पवित्र जल से भरे कलश अपने मस्तक पर धारण कर नगर की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की। श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत यह शोभायात्रा प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ होकर नेहरू कॉलोनी ए-ब्लॉक, बी-ब्लॉक, ओल्ड नेहरू कॉलोनी, डिस्पेंसरी रोड एवं हरिद्वार रोड से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भक्तों का अभिनंदन किया, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय वातावरण में सराबोर हो उठा।

कलश यात्रा के समापन के उपरांत मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री शिव महापुराण पूजन एवं व्यास पीठ पूजन संपन्न कराया गया। इसके पश्चात कथा व्यास एवं सुप्रसिद्ध शिव आराधक आचार्य सुभाष जोशी ने अपने मुखारविंद से श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ करते हुए भगवान शिव एवं आदिशक्ति के दिव्य स्वरूप और शक्ति के महत्व का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सृष्टि के संचालन में शक्ति का स्थान सर्वोपरि है और शिव-शक्ति का समन्वय ही सृष्टि का आधार है। कथा के उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

मंदिर समिति के अनुसार श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक होगा, जिसमें आचार्य सुभाष जोशी शिव महापुराण के विविध प्रसंगों का रसपूर्ण एवं संगीतमय वर्णन करेंगे। 12 अगस्त 2026 को यज्ञ पूर्णाहुति एवं विशेष पूजन के साथ कथा का समापन होगा। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि पवित्र सावन मास में आयोजित इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण करें, यज्ञ में सहभागिता निभाएं तथा भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।

इस अवसर पर सर्वव्यवस्था प्रमुख सीताराम भट्ट, आत्माराम, मदन हुडला, दीपक शर्मा, जयप्रकाश बंसल, प्रमोद शर्मा, सुनील कौशिक, श्रीमती सुदेश, अर्चना, शर्मिला भट्ट, मंजू, संगीता खन्ना सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top