Breaking News
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

उत्तराखण्ड के स्तम्भ” सम्मान के लिए वरिष्ठ पत्रकार अवधेश नौटियाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

उत्तराखण्ड के स्तम्भ” सम्मान के लिए वरिष्ठ पत्रकार अवधेश नौटियाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून – आज हमारे साथी एवं वरिष्ठ पत्रकार अवधेश नौटियाल (DD News, दूरदर्शन) को पत्रकारिता एवं जनसरोकारों के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “उत्तराखण्ड के स्तम्भ” सम्मान से सम्मानित किया गया।

देहरादून के आई.आर.डी.टी. सभागार, सर्वे चौक में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु भूषण खंडूड़ी जी एवं देहरादून के मेयर श्री सौरभ थपलियाल जी के हाथों उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ। यह आयोजन भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पंत समारोह समिति और हिमालयन अध्ययन सामाजिक संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

अवधेश नौटियाल पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक से अधिक समय से कार्यरत हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए उन्हें यह सम्मान मिलना निश्चित रूप से हम सभी पत्रकार साथियों के लिए गौरव की बात है।

हमें गर्व है कि हमारे बीच एक ऐसे साथी हैं, जिन्होंने पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं बल्कि जनसेवा और जनसरोकारों की आवाज उठाने का माध्यम बनाया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर अवधेश नौटियाल को पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top