Breaking News
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए

अच्छी खबर :- देहरादून के बाद अब विकासनगर में भी खुला पराशर पेथोलॉजी एंड इमेजिंग सेेंटर

अच्छी खबर :- देहरादून के बाद अब विकासनगर में भी खुला पराशर पेथोलॉजी एंड इमेजिंग सेेंटर

विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया शुभारंभ, कहा स्थानीय मरीजों को मिलेंगी आधुनिक मशीनों से क़्वालिटी जाँचे

विकासनगर और चकराता के मरीजों को अब जांच के लिए नहीं आना पड़ेगा देहरादून

डॉक्टर अंकित पराशर बोले, गरीब मरीजों को जांच में मिलेगी विशेष छूट

देहरादून। विकासनगर और चकराता के मरीजों को अब जांच के लिए देहरादून नहीं आना पड़ेगा। पराशर पैथोलॉजी एंड इमेंजिंग सेंटर ने अब विकासनगर में अपनी एक नई शाखा खोल दी है। इमेजिंग सेटर के निदेशक डा. अंकित पराशर ने कहा है कि शाखा में सभी अत्याधुनिक मशीनें से जांच की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि गरीब मरीजों को जांच में विशेष रियायत मिलेगी।

वार्ड नम्बर 9, हॉस्पिटल रोड़, विकासनगर में खुली पराशर पैथोलॉजी एंड इमेंजिंग सेंटर की नई शाखा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर पराशर पैथोलॉजी एंड इमेंजिंग सेंटर के निदेशक डॉ अंकित पराशर, डॉ कनिका दत्ता पराशर सहित क्षेत्र के कई गणमान्य ब्यक्ति मौजूद रहे।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि विकासनगर में अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त इस सेंटर के खुलने से यहां के मरीजों को अच्छी जांच और सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि रेडियो डाइग्नोस्टिक बहुत ही लाभदायक है। इससे मरीज की बीमारी का सही अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने डा. अंकित पराशर के इस प्रयास की सराहना की।

इस मौके पर पराशर पैथोलॉजी एंड इमेंजिंग सेंटर के निदेशक डा. अंकित पराशर के मुताबिक विकासनगर में अब तक रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं थी। इस क्षेत्र के लोगों को जांच के लिए या तो देहरादून या फिर पोंटा साहिब जाना पड़ता था। अब यही सुविधा यहां मिलने से उनके पैसे और समय की बचत होगी। उनके अनुसार इस सेंटर में अल्ट्रासाउंड के साथ लेवल टू स्कैन, डॉप्लर की जांच, नसों के एक्सरे, ब्लड सैंपल, शोल्डर के ज्वाइंट अल्ट्रासाउंड भी किये जाएंगे। इसके अलावा सीटी, एमआरआई समेत कैंसर की जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को जांच में छूट दी जाएगी।

वहीं पराशर पैथोलॉजी एंड इमेंजिंग सेंटर की निदेशक डा. कनिका दत्ता पराशर ने कहा कि हम यहां कम्पलीट डाइग्नोस्टिक सेंटर के तौर पर सुविधा देंगे। यहां रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी दोनों सुविधाएं मौजूद हैं।गौरतलब है कि पराशर पैथोलॉजी और इमेजिंग सेंटर देहरादून के ईसी रोड पर मौजूद है। यहां सभी तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top