Breaking News
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

सुनील उनियाल गामा को मेयर का टिकट देना जनता के साथ धोखा – विकेश नेगी

सुनील उनियाल गामा को मेयर का टिकट देना जनता के साथ धोखा – विकेश नेगी

आय से अधिक संपत्ति मामले में 2 जनवरी को नैनीताल हाईकोर्ट में होगी गामा के खिलाफ सुनवाई

गामा ने मेयर पद का किया दुरुपयोग, आय से अधिक संपत्ति बटोरी, भाजपा की कथनी और करनी में अंतर

देहरादून नगर निगम मोहल्ला स्वच्छता समितियों में भी हुआ था करोड़ो का घोटाला

देहरादून। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज देहरादून नगर निगम के मेयर पद के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती हैं। भाजपा से मेयर पद के लिए सुनील उनियाल गामा को एक बार फिर से सशक्त दावेदार माना जा रहा है। पार्टी का एक गुट उनकी दावेदारी का विरोध कर रहा है। इस बीच आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने भाजपा हाईकमान से मांग की है कि गामा को टिकट न दिया जाएं। उन्होंने कहा कि गामा ने मेयर पद का दुरुपयोग किया है और उन पर आय से अधिक संपत्ति का मामला है। इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में 2 जनवरी को सुनवाई होनी है।

एडवोकेट विकेश नेगी के अनुसार मेयर पद पर रहते हुए गामा ने अथाह संपत्ति बटोरी है। यह सपत्ति गामा और उनके परिजनों के नाम से है। आरटीआई एक्टिविस्ट नेगी ने खुलासा किया था कि मेयर पद पर रहते हुए गामा की संपत्ति 10 गुणा बढ़ गयी। मेयर बनने के बाद सुनील उनियाल गामा ने 11 संपत्तियां खरीदी जिसका बाजार मूल्य 20 करोड़ है। इसके अलावा दरबार से उन्हें तीन संपत्तियां लीज पर भी मिली हैं। यह सीधे पद का दुरुपयोग है। जबकि 2018 में जब वह मेयर पद के दावेदार बने तो उन्होंने शपथ पत्र में अपनी संपत्ति महज दो करोड़ बतायी थी।

एडवोकेट नेगी ने गामा के आय से अधिक संपत्ति के मामले की शिकायत विजिलेंस से की। विजिलेंस ने जब इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो विकेश इस मामले को लेकर हाईकोर्ट पहुंच गये। हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई 2 जनवरी को होगी। एडवोकेट नेगी ने बताया कि मोहल्ला स्वच्छता समितियों का पैसा सीधे पर्यावरण मित्रों के खाते में जाने की बजाए मोहल्ला स्वच्छता समितियों के एकाउंट में जाना भी एक बड़ा घोटाला है। इसमें 86 करोड़ का गड़बड़झाला है। तत्कालीन डीएम सोनिका ने इस मामले की जांच करवाई तो 100 कर्मचारी नदारद पाये गये। अहम बात यह थी कि इसमें वित्त कमेटी की सहमति नहीं ली गयी थी और मेयर गामा ने ही समितियों को वित्त की स्वीकृति प्रदान की।

एडवोकेट नेगी का कहना है कि भाजपा एक ओर दावा करती है कि भ्रष्टाचारियों को नहीं बर्दाश्त करेगी तो दूसरी ओर भ्रष्टाचारियों को प्रश्रय देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा गामा को मेयर पद के लिए दोबरा दावेदार बनाती है तो जनता के बीच यही संदेश जाएगा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने भाजपा से मांग की है कि गामा को दोबारा मेयर पद का टिकट न दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top