Breaking News
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास
फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास
जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार
जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही बालिका निकेतन की बेटियां – रेखा आर्या

महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही बालिका निकेतन की बेटियां – रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री ने बालिका निकेतन और नारी निकेतन में नाम निर्मित हॉल का लोकार्पण किया

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियां सम्मानित

देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बालिका निकेतन की बच्चियों अपनी मेधा के बल पर समाज में महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही है। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने नारी निकेतन और बालिका निकेतन में दो नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण भी किया।

राजकीय महिला कल्याण एंव पुनर्वास केन्द्र मानसिक/सामान्य केदारपुरम में 164 अनाथ, परित्यक्त, निराश्रित महिलाएं रह रही है। बुधवार को महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने यहां द्वितीय तल पर हॉल एंव अन्य निर्माण कार्य (लागत रू. 57.09 लाख) का लोकार्पण किया।

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राजकीय बालिका निकेतन केदारपुरम के प्रथम तल पर हॉल एंव अन्य निर्माण कार्य (लागत रू.65.52 लाख) का लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिस तरह बीते तीन-चार साल में बालिका निकेतन की लड़कियों ने स्कूल और कॉलेज में शानदार प्रदर्शन किया है, वह उनकी दृढ मानसिकता और संघर्षशीलता को दर्शाता है। मंत्री ने कहा कि कई लड़कियां सरकारी सेवा में सफल हुई है और कई अन्य पीसीएस जैसी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में जुटी है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना एंव स्पॉन्सरशिप योजना से लाभान्वित बच्चों एंव उनके परिजनों से बातचीत कर मंत्री ने बच्चों की प्रगति की जानकारी ली।

कार्यक्रम में मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी, परियोजना प्रबन्धक राकेश चन्द्र तिवारी, सहायक अभियन्ता प्रमोद चन्द कोठियाल, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी अंजना गुप्ता, राजीव नयन एंव जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top