Breaking News
केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा राजभाषा हिंदी कार्यशाला आयोजित
केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा राजभाषा हिंदी कार्यशाला आयोजित
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र

पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र

– गृहमंत्री अमित शाह बोले, जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे

– हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा

देहरादून। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार में उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार उत्तराखंड का तेजी से विकास कर रही है। इस मौके पर उन्होंने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए पांच शरणार्थी हिन्दू परिवारों को भारत की नागरिकता के प्रमाणपत्र दिये। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर किया जाएगा।

गृहमंत्री अमित शाह ने हरिद्वार में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने पाकिस्तान से आए पांच हिन्दू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता के प्रमाणपत्र दिये। नागरिकता प्रमाण पत्र बलूचिस्तान में हिंगलाज माता के पुजारी शैलेष, पाकिस्तान भट्टाग्राम से आए जसपाल कुमार, कराची की हलाला पीड़ित महिलाओं की जानकार दुर्गानाथ टी राजपूत, स्वाट पाकिस्तान से कुलदीप कुमार और अफगानिस्तान की हंसरी बाई को प्रदान किये गये।

उत्तराखंड में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के 162 लोगों को भारतीय नागरिकता दी गयी। ये परिवार लंबे समय से यहां रह रहे थे। इन लोगों को भारतीय नागरिकता दिलाने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मार्गदर्शन रहा। इन लोगों के दस्तावेज और उनकी मांगों को उठानें में कर्नल (रि.) अजय कोठियाल और सीमा जागरण मंच व यूथ फाउंडेशन की अहम भूमिका रही।

इस संबंध में कर्नल (रि.) अजय कोठियाल ने मीडिया को बताया कि कुछ शरणार्थी हिन्दू परिवारों ने उनसे संपर्क किया था। इन परिवारों पर पाकिस्तान जमकर जुल्म किये गये थे। उन्होंने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री धामी से बात की। मुख्यमंत्री ने उनकी पीड़ा को समझा और इसके बाद उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में रहने वाले इन शरणार्थियों के दस्तावेज और अन्य जानकारी एकत्रित की गयी। इस कार्य में सीमा जागरण मंच और यूथ फाउंडेशन ने खासी मेहनत की। कर्नल (रि.) कोठियाल ने गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top