Breaking News
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में

एक सप्ताह महिलाओं को मुफ्त सफर कराएंगी महिला सारथी

एक सप्ताह महिलाओं को मुफ्त सफर कराएंगी महिला सारथी

महिला दिवस पर लांच होगी महिला सशक्तिकरण विभाग का महिला सारथी का पायलट प्रोजेक्ट

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या बनेंगी पहली सवारी, छह माह चलेगा पायलट प्रोजेक्ट

देहरादून। प्रदेश की महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में सरकार की महत्वाकांक्षी महिला सारथी योजना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लांच की जाएगी।विभागीय मंत्री रेखा आर्या महिला सारथी की पहली सवारी होंगी। पहले एक सप्ताह जनजागरुकता के लिए चालक महिलाओं को फ्री में सफर कराएंगी।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना में ऐसी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा या परित्यक्ता हों। महिलाओं को परिवहन विभाग ड्राइविंग का प्रशिक्षण दे रहा है और उनके ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में यह योजना 10 ई स्कूटी, 2 ई ऑटो रिक्शा और 2 ई टैक्सी कार के साथ शुरू की जा रही है।

योजना की शुरूआत मंत्री यमुना कॉलोनी स्थित कैम्प कार्यालय से करेंगी और स्वंय IRDT हॉल सर्वे चौक पर इन्हीं वाहनों से पहुंचेंगी। जहां इसके बाद सभी वाहनों का डेमो आईआरडीटी सभागार में दिया जाएगा। पायलेट प्रोजेक्ट के लिए वाहनों की व्यवस्था एक संस्था के सीएसआर फंड से की गयी है। मंत्री ने बताया कि पहले छह माह पायलेट प्रोजेक्ट का रिजल्ट देखने के बाद इसका विस्तार प्रदेश के अन्य शहरों में किया जाएगा। इन गाड़ियों के संचालन के लिए एक पूरी तरह प्रोफेशनल मोबाइल एप बनाया गया है। उसमें यूजर इंटरफेस तकरीबन वैसा ही है जैसा आजकल ऑनलाइन गाड़ियां बुक करने वाली कमर्शियल कंपनियों के एप में होता है। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि वाहनों में महिला चालकों की सुरक्षा के मद्देनजर कई फीचर शामिल किए गये हैं। इन वाहनों की जीपीएस ट्रैकिंग नियमित रूप से होगी ताकि महिला चालक या सवारी में से किसी को भी सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर तुरंत मदद मिल सके। इस योजना में पुलिस और परिवहन विभाग भी शामिल हैं। पायलट प्रोजेक्ट के लिए देहरादून में पहले ही महिलाओं को ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top