Breaking News
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को दी जाए अतिरिक्त गर्म वर्दी- प्रेमचंद

बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को दी जाए अतिरिक्त गर्म वर्दी- प्रेमचंद

निकाय अपने क्षेत्र के महिला स्वयं सहायता समूह को अपने उत्पादों का स्टॉल लगाने का दें मौका- प्रेमचंद

निकाय अपने यहां कूड़ा न डालने तथा पकड़े जाने पर जुर्माना वसूलने में संबंधी साइन बोर्ड लगाएं- प्रेमचंद

अभिनव प्रयोग करने वाले निकायों को किया जाएगा पुरस्कृत- प्रेमचंद

चार धाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले 29 निकायों की विभागीय मंत्री ने की समीक्षा

देहरादून।  शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने चार धाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी 29 नगर निकायों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान नगर निकायों के अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।

शुक्रवार को शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शहरी विकास निदेशालय में समीक्षा बैठक की। डॉक्टर अग्रवाल ने बताया कि गंगोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्रम में क्यूआर कोड के जरिए खाली प्लास्टिक की बोतल ली जा रही है इसके बदले में 10 रुपए उन्हें दिया जा रहा है। डॉ अग्रवाल ने अन्य निकायों को इस तरह के अभिनव प्रयोग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अभिनव प्रयोग करने वाले निकायों को निदेशालय की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

डॉ अग्रवाल ने समीक्षा बैठक के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि गंगोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम पर तैनात पर्यावरण मित्रों को अतिरिक्त गर्म वर्दी दी जाए। समीक्षा बैठक के दौरान गंगोत्री नगर निकाय द्वारा श्रद्धालुओं के स्नान के बाद छोड़े गए कपड़ों से दरी आदि बनाने का कार्य किया जा रहा है, की सराहना भी की। इस दौरान नगर निकाय ऋषिकेश व हरिद्वार में अपशिष्ट पूजन सामग्री से अगरबत्ती व धूपबत्ती बनाने के कार्य को भी सराहा।

डॉ अग्रवाल ने सभी निकायों को निर्देशित करते हुए कहा कि निकाय अपने यहां स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों के स्टॉल लगाने का अवसर दें, जिससे उनकी आजीविका में वृद्धि होगी। डॉ अग्रवाल ने सभी निकायों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने यहां तीन चरणों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि सभी निकायों में पथ प्रकाश, रेन बसेरा, भोजन आदि की व्यवस्था पर्याप्त है इसके अलावा निकायों को अपनी तैयारी पूर्ण रखने के लिए कहा गया है उन्होंने सभी निकायों के अधिकारियों को 24 घंटे अपने फोन ऑन रखने के लिए भी कहा है।

इस मौके पर प्रमुख सचिव शहरी विकास आरके सुधांशु, निदेशक शहरी विकास नितिन भदोरिया, अपर निदेशक ललित नारायण मिश्र, सहायक निदेशक विनोद कुमार, आलोक अवयाल, सुनील कुमार राय, मनोज पांडेय, धर्मेंद्र द्विवेदी, भुवन चंद्र जोशी, प्रदीप कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top