Breaking News
कांवली रोड पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत
कांवली रोड पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
खेल सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया हिमाद्री आइस रिंक : रेखा आर्या
खेल सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया हिमाद्री आइस रिंक : रेखा आर्या
नरेश बंसल बोले – बंगाल, असम और पुडुचेरी में NDA की जीत ऐतिहासिक, जनता का नरेंद्र मोदी पर भरोसा
नरेश बंसल बोले – बंगाल, असम और पुडुचेरी में NDA की जीत ऐतिहासिक, जनता का नरेंद्र मोदी पर भरोसा
ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, बहुमंजिला इमारत सील, अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप
ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, बहुमंजिला इमारत सील, अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप
लेटर बम निकला ‘फुस्स’, बयान के बाद सियासत में पलटवार तेज
लेटर बम निकला ‘फुस्स’, बयान के बाद सियासत में पलटवार तेज
भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का विस्तार, 500 नए सेंसर लगाने की योजना
भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का विस्तार, 500 नए सेंसर लगाने की योजना
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार- डॉ. धन सिंह रावत
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार- डॉ. धन सिंह रावत
नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म पर महिला आयोग सख्त, आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही के दिए निर्देश
नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म पर महिला आयोग सख्त, आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही के दिए निर्देश

ठंड को देखते हुए देहरादून में स्कूलों के समय में बदलाव, 31 जनवरी तक सुबह 8:30 बजे के बाद खुलेंगे स्कूल

ठंड को देखते हुए देहरादून में स्कूलों के समय में बदलाव, 31 जनवरी तक सुबह 8:30 बजे के बाद खुलेंगे स्कूल

छह जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, 16 जनवरी तक मौसम रहेगा शुष्क

देहरादून। उत्तराखंड में भले ही इन दिनों बारिश और बर्फबारी का इंतजार बना हुआ है, लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ है। पहाड़ी इलाकों में पाले की मार और मैदानी क्षेत्रों में चल रही शीतलहर के कारण सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि दिन में खिल रही धूप से कुछ हद तक राहत जरूर मिल रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को राज्यभर में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन सुबह और देर रात को ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। इसी को देखते हुए देहरादून समेत छह जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के साथ ही नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में कोहरे की स्थिति बन सकती है, जिससे यातायात भी प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम विभाग का कहना है कि 16 जनवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। इसके बाद 17 जनवरी को पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के संकेत मिल रहे हैं, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

इधर, बढ़ती ठंड और पाले की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 31 जनवरी तक कक्षाएं सुबह साढ़े आठ बजे के बाद ही शुरू होंगी, ताकि बच्चों को ठंड से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top