Breaking News
उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन
उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा
50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
कोयला खदानों को देख विकास की एक और तस्वीर से रूबरू हुआ उत्तराखंड का मीडिया दल
कोयला खदानों को देख विकास की एक और तस्वीर से रूबरू हुआ उत्तराखंड का मीडिया दल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त

दिल्ली में अपने कामों की बदौलत आप की चौथी बार बनेगी सरकार- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में अपने कामों की बदौलत आप की चौथी बार बनेगी सरकार- अरविंद केजरीवाल

आप ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी की मूलभूत समस्याओं को सुलझाने की कोशिश की – केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल का दावा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपने कामों की बदौलत दिल्ली में आप की चौथी बार सरकार बनाने जा रही है। इसमें दो-चार सीटें ऊपर-नीचे हो सकती हैं। केजरीवाल रविवार वरिष्ठ आप नेता जैस्मीन शाह की पुस्तक ‘द दिल्ली मॉडल किताब” के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, आप तीन बार दिल्ली चुनाव जीत चुकी है। एक बार फिर कुछ समय बाद दिल्ली में चुनाव होने वाले हैं। लेकिन, भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। देश की राजनीति में आप का इतना योगदान तो है कि केवल शासन के आधार पर चुनाव लड़े जा सकते हैं और इसी के दम पर चुनाव जीते जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल दिल्ली के गवर्नेंस मॉडल के बारे में नहीं, बल्कि यह आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीति का मॉडल भी है।

आप ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी की मूलभूत समस्याओं को सुलझाने की कोशिश की है। अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर कुछ कहानियां साझा की। केजरीवाल के मुताबिक, सबसे पहले मनीष सिसोदिया से मुलाकात हुई। मैं इंजीनियर भी हूं, तो मुझे थोड़ी बहुत कोडिंग करनी भी आती थी। इन्कम टैक्स में सीटिंग डिप्टी कमिश्नर था। इसलिए मैं उसका चेहरा नहीं बन सकता था। वरना ये लोग मुझे अंडमान भेज देते। केजरीवाल ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी, इस्तीफा दे दिया। फिर 10 साल हमने दिल्ली में सुंदर नगरी और नंद नगरी की झुग्गियों में काम किया। इसके बाद सत्येंद्र जैन मिले। ये एक प्रोफेशनल आर्किटेक्ट हैं।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अपने सारे उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जब हम टिकट की घोषणा कर रहे थे, तो बातचीत में कभी यह नहीं आता कि कोई सीट इस जाति की है, इसलिए उस जाति को दे दो। केवल परफॉर्मेंस के आधार पर हमने टिकट दिए। हम केवल यह देखते हैं कि कौन काम कर रहा है। किसको जनता पसंद कर रही है। दिल्ली मॉडल ऑफ गवर्नेंस में ईमानदारी बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top