Breaking News
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

राजधानी की सड़कों पर लौटेंगी डबल-डेकर बसें, इस बार इलेक्ट्रिक अवतार में

राजधानी की सड़कों पर लौटेंगी डबल-डेकर बसें, इस बार इलेक्ट्रिक अवतार में

63 यात्रियों की क्षमता वाली डबल-डेकर बसों में मिलेगा गाइड, वयस्कों के लिए किराया 500 और बच्चों के लिए 300 रुपये

नई दिल्ली: दिल्ली में पर्यटकों के लिए एक नई सुविधा जल्द शुरू होने जा रही है। राजधानी में पहली बार इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बसें खास टूरिस्ट रूट्स पर चलाई जाएंगी। दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने इन आधुनिक बसों को पर्यटन विभाग के अधीन कर दिया है, ताकि शहर के ऐतिहासिक और लोकप्रिय स्थलों की सैर को और आकर्षक बनाया जा सके।

अब तक ये बसें ओखला डिपो में खड़ी थीं, लेकिन अधिकारियों के अनुसार इनका संचालन कुछ सप्ताह में शुरू हो सकता है। करीब 9.8 मीटर लंबी और 4.75 मीटर ऊंची ये इलेक्ट्रिक बसें एक बार में चालक समेत लगभग 63 यात्रियों को ले जाने की क्षमता रखती हैं। टूर पैकेज के तहत वयस्कों के लिए किराया 500 रुपये और 6 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए 300 रुपये निर्धारित किया गया है।

हर बस में एक प्रोफेशनल गाइड भी मौजूद रहेगा, जो यात्रियों को मार्ग में आने वाले प्रमुख स्थलों, उनकी ऐतिहासिक कहानियों और उनसे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में बताएगा। 1990 के दशक से पहले दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने वाली डबल-डेकर बसें बंद कर दी गई थीं, लेकिन आधुनिक इलेक्ट्रिक मॉडल एक बार फिर राजधानी में इस याद को ताज़ा करेंगे।

हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि इन बसों को सामान्य शहर रूट्स पर नहीं चलाया जाएगा, क्योंकि दिल्ली की सड़कों की ऊँचाई, ओवरब्रिज, पेड़ और इलेक्ट्रिक वायरिंग ऐसी बसों के लिए उपयुक्त नहीं हैं। इसलिए इलेक्ट्रिक डबल-डेकर केवल निर्धारित पर्यटन मार्गों पर ही सीमित रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top