Breaking News
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, विद्यालयी शिक्षा बोर्ड ने शतप्रतिशत छात्रों का विवरण पोर्टल पर दर्ज करने के दिये निर्देश
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, विद्यालयी शिक्षा बोर्ड ने शतप्रतिशत छात्रों का विवरण पोर्टल पर दर्ज करने के दिये निर्देश
राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी
राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम  ने दिए निर्देश
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश

दून इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय सीबीएसई क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

दून इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय सीबीएसई क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

देहरादून।  दून इंटरनेशनल स्कूल, सिटी कैम्पस, देहरादून में 20–21 नवंबर 2025 तक आयोजित दो दिवसीय सीबीएसई क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ. मुकुल सती, शिक्षा निदेशक, उत्तराखंड द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुनीता कश्यप, उप सचिव, सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून, डी.एस. मान, अध्यक्ष, सोनिका मान, वित्त निदेशक और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश बर्तवाल उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गीत एवं नृत्य ने सभी प्रतिभागियों और शिक्षाविदों का मन मोह लिया।

इस क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर से कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के कुल 89 स्कूल प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतिभागी टीमों का मूल्यांकन विषयवार विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें डॉ. अनुग्रह त्रिपाठी (ICFRE, FRI), डॉ. एल. रोबिंदरो (CSIR–IIP), शैलेंद्र कुमार देओल (DRDO, वैज्ञानिक ‘E’), ब्रिगेडियर बिनोद कुमार (पूर्व प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल), डॉ. ऊर्जा आहूजा (MDS) और अमित पोखरियाल (क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) शामिल रहे। मूल्यांकन के बाद दोनों वर्गों से 12–12 टीमों का चयन दूसरे दिन के लिए किया गया, जिनका अंतिम मूल्यांकन 21 नवंबर 2025 को सामूहिक रूप से किया जाएगा। इसके उपरांत प्रत्येक वर्ग से 3–3 टीमों का चयन क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के अगले चरण के लिए मनोज कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई की उपस्थिति में किया जाएगा।

प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने नवाचारी विज्ञान मॉडल, प्रयोगों और परियोजनाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिससे उनकी वैज्ञानिक सोच, विश्लेषण क्षमता और जिज्ञासा को बढ़ावा मिला। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अवधारणाओं और उनके वास्तविक जीवन अनुप्रयोगों को समझने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है।

दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश बर्तवाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां युवाओं में नवाचार, अनुसंधान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करती हैं तथा भविष्य के वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top