Breaking News
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए

क्या आप भी भूख लगने पर खाते हैं बेहिसाब खाना, तो जान लीजिये इससे होने वाले नुकसान 

क्या आप भी भूख लगने पर खाते हैं बेहिसाब खाना, तो जान लीजिये इससे होने वाले नुकसान 

कई लोगों को सुबह का नाश्ता और दिन का लंच करने के बाद भी तेज की भूख लगती है। वहीं, कई लोगों के साथ ऐसा भी होता है कि पेट भरने के बाद भी भूख लगती है। ऐसे में भूख को नजरअंदाज कर पाना काफी मुश्किल होता है और जो भी सामने दिखता है, उसे तुरंत खाने का मन करता है। इन सब की वजह से वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है और पतले होने का सपना आखिर सपना बनकर ही रह जाता है। यही नहीं, ज्यादा खाना खाने की वजह से सेहत को भी नुकसान पहुंचता है और पेट में गैस जैसी समस्या भी उत्पन्न होने लगती है। तो आज की इस खबर में हम आपको बेहिसाब खाने के पीछे के कुछ ठोस कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं और यह भी कि ज्यादा भूख लगने की वजह से आपकी हेल्थ को क्या नुकसान पहुंचता है। आइए जानते हैं।

ज्यादा खाना खाने के क्या है नुकसान?

तेजी से वजन बढ़ना- पेट भरने की बाद भी लगातार भूख लगने से हमारे शरीर में ज्यादा ऊर्जा पैदा होने लगती है, जिसकी वजह से तेजी से हमारा वजन बढ़ने लगता है। हमारे शरीर में फुर्ती नहीं रहती और बार-बार थकान महसूस होता है।

शुगर लेवल का बढ़ना- ज्यादा भूख लगने की वजह से हमारे शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ जाती है। इसके कारण हमारे शरीर का शुगर लेवल भी बढ़ जाता है। ऐसे में ज्यादा खाना खाने से आपकी सेहत पर गलत असर भी पड़ता है।

दिल की बीमारी- ज्यादा खाना खाने की वजह हमारे शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बढ़ जाता है। ऐसे में दिल से संबंधित बीमारी होने का खतरा भी बना रहता है।

पेट में गैस बनने की समस्या- ज्यादा खाना खाने की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं, जिसमें अपाचन संबंधित दिक्कतें शामिल हैं। हालांकि, संतुलित मात्रा में खाना खाकर आप इससे निजात पा सकते हैं।

कम खाना खाने के क्या है फायदे

हाजमे के लिए है अच्छा- अगर आप कम खाना खाते हैं तो यह हाजमे के लिए काफी अच्छा रहता है। कम खाना खाने से लिवर पर कम प्रभाव पड़ता है। ऐसे में सारा खाना आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है।

एनर्जी रहती है अच्छी- कम खाना खाने से आपके शरीर में ताकत बनी रहती है और आप ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं। बहुत ज्यादा खाना खाने से आपको थकान महसूस होती है। ऐसे में कम खाना खाने से आपका पेट हमेशा दुरुस्त रहता है।

महिलाओं में ज्यादा भूख लगने के क्या है कारण?
महिलाओं में अक्सर भूख के बाद अतिरिक्त खाने की आदत देखी गई है। वास्तव में पीरियड्स के बाद आखिरी दिनों में भूख तेजी से बढ़ती है। इस समय में शुगर के स्तर को बराबर करना जरुरी होता है इसलिए ज्यादा भूख लगती है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top