Breaking News
अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए कैंप आयोजित
अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए कैंप आयोजित
छह माह के लिए खुले सिद्धपीठ लाटू देवता के द्वार, परंपराओं के साथ हुआ आयोजन
छह माह के लिए खुले सिद्धपीठ लाटू देवता के द्वार, परंपराओं के साथ हुआ आयोजन
सीएम धामी ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का किया अभिषेक
सीएम धामी ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का किया अभिषेक
बुजुर्ग समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर-सीएम धामी
बुजुर्ग समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर-सीएम धामी
ऋषिकेश में एमडीडीए का सख्त एक्शन, अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान
ऋषिकेश में एमडीडीए का सख्त एक्शन, अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
नालापानी खलंगा वन क्षेत्र में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध, पुलिस को सौंपा ज्ञापन
नालापानी खलंगा वन क्षेत्र में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध, पुलिस को सौंपा ज्ञापन
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई

जजरेट स्लाइड जोन को डीएम की स्पेशल स्वीकृति, आपदा एक्ट के तहत तुरंत कार्य शुरू करने के दिए निर्देश

जजरेट स्लाइड जोन को डीएम की स्पेशल स्वीकृति, आपदा एक्ट के तहत तुरंत कार्य शुरू करने के दिए निर्देश

180 मीटर में भूस्खलन से सड़क बार-बार हो रही बाधित, लोनिवि को डीपीआर तैयार करने के आदेश

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने विकासनगर से चकराता तक विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। मानसून के चलते लगातार हो रहे भूस्खलनों को देखते हुए उन्होंने कई अहम निर्णय मौके पर ही लिए।

जजरेट स्लाइड जोन को मिली विशेष स्वीकृति
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेट के खतरनाक स्लाइड जोन का निरीक्षण करते हुए डीएम बंसल ने आपदा अधिनियम के तहत विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए मौके पर ही वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति दे दी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को निर्देश दिए कि तत्काल डीपीआर तैयार कर स्लोप प्रोटेक्शन कार्य प्रारंभ किया जाए। करीब 180 मीटर क्षेत्र में पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण सड़क बार-बार बाधित हो रही है।

सड़क और पोल की मरम्मत के निर्देश
साहिया के पास क्षतिग्रस्त हुए सड़क के पुस्ता और विद्युत पोल को लेकर डीएम ने तत्काल प्रोटेक्शन वर्क का प्रस्ताव तैयार कर कार्य आरंभ करने को कहा। वहीं डामटा-पानुआ मोटर मार्ग पर पाट-बमराड के पास भूस्खलन से प्रभावित सड़क और आवासीय इलाकों की सुरक्षा के लिए जियोलॉजिकल सर्वे और टीएचडीसी के माध्यम से डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए।

हैंगिंग रॉक को हटाने की योजना
ध्वेरा बैंग क्षेत्र में खतरनाक बनी हैगिंग रॉक की स्थिति को देखते हुए डीएम ने इस स्थान के लिए भी विशेष योजना तैयार करने को कहा।

चकराता सीएचसी का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान डीएम सविन बंसल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता का भ्रमण कर ओपीडी, प्रसूति कक्ष, शल्य कक्ष, औषधि भंडार आदि की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। लाइटिंग की समस्या, एक्स-रे मशीन की मरम्मत, फोकस एलईडी लाइट और पंजीकरण काउंटर के विस्तार हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

सीएचसी स्थानांतरण पर जनता की आपत्ति
स्थानीय लोगों ने सीएचसी को चकराता से अन्यत्र न ले जाने की मांग रखी, जिस पर डीएम ने कहा कि जनहित में ही निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने डाकरा में प्रस्तावित नई सीएचसी भूमि का निरीक्षण किया और जियोलॉजिकल सर्वे व मृदा परीक्षण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में कई अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top