Breaking News
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

राजनीति की होली में छाया धामी का रंग, विरोधियों का गुलाल उड़ गया हवा में !

राजनीति की होली में छाया धामी का रंग, विरोधियों का गुलाल उड़ गया हवा में !

Grok ने भी माना—धाकड़ धामी की धमक सबसे अलग

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में इस बार भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रंग सबसे गाढ़ा नजर आ रहा है। उनकी नेतृत्व क्षमता, निर्णायक फैसलों और सशक्त शासन शैली के चलते विरोधियों का गुलाल उड़ता दिख रहा है। डिजिटल दुनिया से लेकर ज़मीनी राजनीति तक, हर ओर धामी की पकड़ मजबूत होती जा रही है।

Grok AI ने भी माना—धामी की लोकप्रियता टॉप पर

दिलचस्प यह है कि सिर्फ ज़मीनी राजनीति ही नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी धामी की बढ़ती लोकप्रियता को दर्ज कर रहा है। एलन मस्क के Grok AI ने हाल ही में धामी की लोकप्रियता को लेकर डेटा एनालिसिस किया, जिसमें यह सामने आया कि वे डिजिटल और पब्लिक अपील के मामले में सबसे आगे हैं। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उनकी सकारात्मक छवि सबसे मजबूत बनी हुई है।

धामी की बढ़ती सियासी ताकत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता लगातार नए मुकाम छू रही है। युवा नीति, समान नागरिक संहिता (UCC), भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई और विकास योजनाओं के चलते उन्होंने जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी छवि एक तेज़-तर्रार और फैसले लेने वाले नेता की बन चुकी है, जिसका असर अब सियासत में साफ दिखने लगा है।

विपक्ष हुआ बेअसर

कांग्रेस और अन्य विरोधी दल अब तक कोई ठोस रणनीति बनाने में नाकाम रहे हैं। आंतरिक कलह और निष्क्रिय विपक्ष के कारण बीजेपी को कोई चुनौती नहीं मिल पा रही। धामी सरकार के कामकाज के सामने विरोधी दल केवल बयानबाज़ी तक सीमित नजर आ रहे हैं।

CM धामी की आगे की राह

होली के रंगों की तरह, उत्तराखंड की राजनीति में भी धामी का रंग और गाढ़ा होता जा रहा है। उनकी योजनाएं और तेज़ी से अमल में लाई जा रही हैं, और लोकसभा चुनाव से पहले उनकी पकड़ और मज़बूत होने की पूरी संभावना है। सवाल सिर्फ इतना है—क्या विपक्ष कोई नया दांव खेल पाएगा, या राजनीति की इस होली में धामी का रंग ही सबसे ज्यादा चमकेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top