Breaking News
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

आईपीएल 2024 के 32वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस होगी आमने- सामने 

आईपीएल 2024 के 32वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस होगी आमने- सामने 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 32वें मैच में आज गुजरात टाइटंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में दोनों ही टीमें निरंतरता हासिल करने की कोशिश करेंगी। गुजरात और दिल्ली, दोनों इस मैच में बेहतर प्रदर्शन कर एक दूसरे को पराजित कर अंक तालिका में अपनी स्थिति को बेहतर करने की कोशिश करेंगी। पिछले दो सीजन की तरह गुजरात टाइटंस इस सीजन अभी तक एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन नहीं कर सकी है। हालांकि, उनके पास अपनी कमियों को पूरा करने का अब भी काफी समय है।

गुजरात टाइटंस ने तालिका में शीर्ष पर चल रही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में अंतिम गेंद पर जीत हासिल की थी और अगर उसे अपने अभियान में जान फूंकनी है तो उसे ऐसा ही प्रदर्शन करने की जरूरत है। टीम अपने पहले छह मैच में केवल तीन में ही जीत सकी है और छह अंक लेकर अंक तालिका में छठे स्थान पर है। उसके अभी आठ मैच बाकी हैं। ऐसे में शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम के पास चीजों का रूख बदलने के लिए काफी समय है।

हालांकि, मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति उनके लिए नुकसानदायक रही है, लेकिन उन्हें अपने सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध गेंदबाजों का सही इस्तेमाल करना होगा। उमेश यादव ने अभी तक सात विकेट झटके हैं, लेकिन प्रति ओवर 10 से ज्यादा रन लुटाए हैं। उनके नई गेंद के जोड़ीदार स्पेंसर जॉनसन और अनुभवी मोहित शर्मा भी अपने इकोनोमी रेट में सुधार कर सकते हैं। स्टार स्पिनर राशिद खान ने अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की है, लेकिन वह अपने खाते में और विकेट डालना चाहेंगे। पिछले मैच में उनकी बदौलत गुजरात टाइटंस रोमांचक जीत हासिल करने में सफल रही और टीम भी उनसे बल्ले से इससे अधिक रनों की उम्मीद करेगी।

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लीग का 32वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top