Breaking News
कोटद्वार में गुलदार का हमला, 42 वर्षीय महिला की मौत से इलाके में दहशत, ग्रामीणों में आक्रोश
कोटद्वार में गुलदार का हमला, 42 वर्षीय महिला की मौत से इलाके में दहशत, ग्रामीणों में आक्रोश
देहरादून में मतदाता सूची की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू, 27 नवंबर तक चलेगा सत्यापन कार्य
देहरादून में मतदाता सूची की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू, 27 नवंबर तक चलेगा सत्यापन कार्य
सड़क, पेयजल, विद्युत और किसान पेंशन सहित विभिन्न विषयों पर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
सड़क, पेयजल, विद्युत और किसान पेंशन सहित विभिन्न विषयों पर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में गोहत्या पर लगेगी रोक, गोशालाओं को हर साल मिलेंगे एक लाख रुपये
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में गोहत्या पर लगेगी रोक, गोशालाओं को हर साल मिलेंगे एक लाख रुपये
ऋषिकेश में इंडस्ट्री एंड वेलनेस एक्सपो का समापन, देवभूमि पिचैथॉन में जीवन ऑर्गेनिक्स प्रथम
ऋषिकेश में इंडस्ट्री एंड वेलनेस एक्सपो का समापन, देवभूमि पिचैथॉन में जीवन ऑर्गेनिक्स प्रथम
कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 2 सुपर जोन और 36 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र
कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 2 सुपर जोन और 36 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र
सतीश की संदिग्ध मौत पर भड़के सफाई कर्मचारी, भगत सिंह चौक पर लगाया जाम
सतीश की संदिग्ध मौत पर भड़के सफाई कर्मचारी, भगत सिंह चौक पर लगाया जाम
मुख्यमंत्री धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक
साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक

देहरादून में होगा जनसंपर्क का “महाकुंभ”- 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस 13–15 दिसंबर तक

देहरादून में होगा जनसंपर्क का “महाकुंभ”- 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस 13–15 दिसंबर तक

देहरादून: राजधानी देहरादून में 13 से 15 दिसंबर तक देशभर के जनसंपर्क एवं कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स के भव्य संगम का केंद्र बनने जा रहा है, जब पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) की 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस यहां आयोजित की जाएगी। PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक के अनुसार यह जनसंपर्क क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित वार्षिक कॉन्फ्रेंस है, जिसमें सरकारी विभागों, कॉर्पोरेट, पीएसयू, अकादमिक संस्थानों और मीडिया जगत से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि जुटेंगे।

सम्मेलन की मुख्य थीम
“विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी — Empowering Growth, Preserving Roots”
इस थीम के अंतर्गत यह विचार किया जाएगा कि आने वाले वर्षों में पब्लिक रिलेशंस राष्ट्रनिर्माण, तकनीक, संवाद और जनभागीदारी के क्षेत्र में कैसी अग्रणी और निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

13 दिसंबर — उद्घाटन सत्र (दोपहर 3:30 बजे)

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दोपहर 3.30 बजे किया जाएगा।
उद्घाटन सत्र में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी विशिष्ट अतिथि तथा सांसद श्री नरेश बंसल सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इसके बाद सम्मेलन के तकनीकी सत्रों की शुरुआत होगी, जिनमें थीम आधारित चर्चाएँ, नवाचार और उत्तराखंड की विकास यात्रा पर केंद्रित सत्र शामिल होंगे।

14 दिसंबर — तकनीकी एवं विषयगत सत्र

सत्र–I : 25 वर्ष का उत्तराखंड और आगे की दिशा (12:00–13:30 बजे)

वक्ता राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा और भविष्य की प्राथमिकताओं पर विचार रखेंगे।
पैनल में वरिष्ठ IAS अधिकारी – आर. मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, डॉ. विजय कुमार जोगदंडे,  बंशीधर तिवारी तथा प्रो. दुर्गेश पंत — शामिल होंगे।

सत्र–II : विकसित भारत @2047 में मीडिया और जनसंपर्क की भूमिका (14:30–15:30 बजे)

* अनुपम त्रिवेदी (News 18)
* डॉ. नितिन उपाध्याय (DIPR)
* डॉ. हिमांशु शेखर (NDTV)
* प्रो. सुरभि दहिया (IIMC)

सत्र–III : वे फ़ॉरवर्ड — GST, टेक्नोलॉजी और पब्लिशिंग इंडस्ट्री (15:30–16:30 बजे)

* बी. सुमिदा देवी (IRS) — GST का व्यापक आर्थिक प्रभाव
* मेजर अतुल देव — तकनीक और जनसंपर्क
* सी. रविंदर रेड्डी — पब्लिशिंग इंडस्ट्री का भविष्य

सत्र–IV : इंडो–रशियन पब्लिक रिलेशंस एंड मीडिया फोरम (17:00–18:00 बजे)

रूसी प्रतिनिधि —
श्री माइकल मस्लोव, सुश्री दाव्यदेंको यूलिया, सुश्री अन्ना तलानीना
भारत–रूस व्यापार, डिजिटल संचार और उपभोक्ता व्यवहार पर विचार प्रस्तुत करेंगे।
सत्र की अध्यक्षता प्रो. चारुलता सिंह करेंगी।

15 दिसंबर — समापन दिवस

सत्र–V : साइबर क्राइम, मिसइन्फॉर्मेशन और AI (10:00–11:30 बजे)

* ASP अंकुश मिश्रा (STF) — साइबर अपराध और गलत सूचना की चुनौतियाँ
* डॉ. ताहा सिद्दीकी एवं श्री विनय जायसवाल (SAIL) — AI आधारित ADIRA कार्यशाला

सत्र–VI : मानव संसाधन, रणनीतिक मार्केटिंग और भारतीय मूल्य (1130–1330 बजे)

* डॉ. हेमंत शरद पांडे
* अनुपम तिवारी (HPCL)
* मेजर अतुल देव
* डॉ. ऋतु दुबे तिवारी

समापन समारोह (1430 बजे)

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल सम्मेलन के समापन का शुभारंभ करेंगे।
उत्तराखंड की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और पारंपरिक व्यंजनों की मेजबानी इस सम्मेलन को विशेष बनाएगी।

इस वर्ष रूस से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति सम्मेलन को एक अंतरराष्ट्रीय आयाम प्रदान कर रही है।

यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन जनसंपर्क जगत को नए विचारों, नीतिगत चर्चाओं, नवाचारों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का व्यापक मंच उपलब्ध कराएगा। देहरादून इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय जनसंपर्क मानचित्र पर अपनी विशेष पहचान दर्ज कराने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top