Breaking News
जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, बेहतर उपचार हेतु दिए जाएंगे हाई-टेक उपकरण
जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, बेहतर उपचार हेतु दिए जाएंगे हाई-टेक उपकरण
मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
बाल विवाह के खिलाफ एकजुट हुआ पौड़ी, जागरुकता रैली निकालकर दिया बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश
बाल विवाह के खिलाफ एकजुट हुआ पौड़ी, जागरुकता रैली निकालकर दिया बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश
12 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से होगा मामलों का निस्तारण
12 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से होगा मामलों का निस्तारण
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण
प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री, ‘रामायण’ की कमाई पड़ी धीमी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री, ‘रामायण’ की कमाई पड़ी धीमी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल
‘रामायण’ फिल्म को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
‘रामायण’ फिल्म को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
रोजाना फास्ट फूड खाने की आदत पड़ सकती है भारी, मोटापा, डायबिटीज और फैटी लिवर का बढ़ सकता है खतरा
रोजाना फास्ट फूड खाने की आदत पड़ सकती है भारी, मोटापा, डायबिटीज और फैटी लिवर का बढ़ सकता है खतरा

देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गंगा एवं उसकी प्रमुख सहायक नदियों के पुनर्जीवन, स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने रिस्पना एवं बिंदाल नदियों में कूड़ा-कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा नदी किनारे ऐसे संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर जाली एवं स्क्रीन लगाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सेप्टिक टैंकरों की नियमित निगरानी करने तथा उनसे निकलने वाले मल-मूत्र का निर्धारित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में समुचित उपचार कराने के बाद ही निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का नगर निगम में अनिवार्य पंजीकरण कराने के निर्देश भी दिए, ताकि कचरा परिवहन एवं निस्तारण की व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन एसटीपी के कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण करने तथा प्रस्तावित नए एसटीपी के निर्माण के लिए तत्काल आगणन तैयार करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले नए एसटीपी का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए। इसके साथ ही जनपद के सभी घरों को सीवेज कनेक्शन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए नदियों में सीधे प्रवाहित होने वाले सभी सात नालों को एसटीपी से टैप करने के निर्देश दिए।

कूड़ा डंपिंग पर रहेगी सख्त निगरानी
जिलाधिकारी ने सभी शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को अपने-अपने क्षेत्रों में डंपिंग यार्ड का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में कहीं भी अनधिकृत रूप से कूड़ा डंप नहीं होना चाहिए। जिला पंचायत एवं विकासखंडों को आवंटित कॉम्पेक्टर मशीनों के माध्यम से कूड़े के निस्तारण की भी नियमित जांच की जाए, ताकि अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

उन्होंने शहरी क्षेत्रों में बल्क वेस्ट जनरेटर की पहचान कर वहां कूड़े का अनिवार्य रूप से पृथक्करण (सेग्रीगेशन) सुनिश्चित कराने को कहा। गीले एवं सूखे कचरे का नियमानुसार अलग-अलग निस्तारण करने तथा निकाय अधिकारियों को संपूर्ण कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की भी होगी जांच
जिलाधिकारी ने सभी अस्पतालों, मेडिकल लैब एवं क्लीनिकों से निकलने वाले जैव चिकित्सा अपशिष्ट (बायोमेडिकल वेस्ट) का नियमित निरीक्षण करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप उसका सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण एवं नदियों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी से कार्य करें।

देहरादून में 166.45 एमएलडी क्षमता के 15 एसटीपी संचालित
बैठक में जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों ने जनपद में संचालित एवं निर्माणाधीन एसटीपी की प्रगति की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में देहरादून में कुल 166.45 एमएलडी क्षमता के 15 एसटीपी संचालित हैं। सीवेज कनेक्शन के लिए निर्धारित 1,55,601 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 73,767 घरों को सीवेज कनेक्शन से जोड़ा जा चुका है। इसके अतिरिक्त सात नए एसटीपी का निर्माण प्रस्तावित है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सहित जल संस्थान एवं जल निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top