Breaking News
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग

कोऑपरेटिव बैंकों में 167 चयनित अभ्यर्थियों को सहकारिता मंत्री ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

कोऑपरेटिव बैंकों में 167 चयनित अभ्यर्थियों को सहकारिता मंत्री ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य सहकारी संघ दीपनगर स्थित सभागार में आईबीपीएस के माध्यम से चयनित 167 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। चयनित 167 अभ्यर्थी टिहरी जनपद हरिद्वार देहरादून उधम सिंह नगर नैनीताल पिथौरागढ़ अल्मोड़ा कोटद्वार और चमोली में जॉइनिंग करेंगे आईबीपीएस के माध्यम से वर्ग 3 लिपिक वर्ग 2 कनिष्ठ सहायक कनिष्ठ शाखा प्रबंधक वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के पदों पर चयन हुआ है सहकारिता मंत्री और सहकारिता सचिव के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर चयनित अभ्यर्थियों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा चयनित अभ्यर्थी सीमा बिष्ट ने कहा कि उन्हें बेहद प्रशंसा है कि स्वयं सहकारिता मंत्री एवं सचिव सहकारिता उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे हैं।

सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि नव वर्ष से पूर्व यह उपहार निश्चित ही आपके जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाएगा। आपके जीवन में सफलता का यह दिन मेहनत, समर्पण और लगन की वजह से ही आया है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग कार्य सामान्य कार्य नहीं बल्कि एक बड़ी ज़िम्मेदारी है। सहकारिता सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश की बैंकिंग व्यवस्था और अधिक मजबूत की जा रही है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सहकारी एवं जिला सहकारी बैंकों में प्रयास है कि शत प्रतिशत नियुक्ति कर ली जाए जल्द ही अन्य पदों पर भी नियुक्ति कर ली जएगी और वह आशा करते हैं कि सभी चयनित अभ्यर्थी सहकारिता आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए ईमानदारी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर अपर निबंधक सहकारिता श्रीमती ईरा उप्रेती आनंद शुक्ल, संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल, मंगला त्रिपाठी, प्रबंध निदशक उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ रमिंद्री मंदरवाल एवं सहकारिता से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top