Breaking News
क्या पीरियड्स शुरू होने के बाद लड़कियों की हाइट बढ़ना बंद हो जाती है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या पीरियड्स शुरू होने के बाद लड़कियों की हाइट बढ़ना बंद हो जाती है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
Monsoon Footwear Tips: बारिश में जूतों को रखना है सुरक्षित, तो चुनें सही वाटरप्रूफ फुटवियर
Monsoon Footwear Tips: बारिश में जूतों को रखना है सुरक्षित, तो चुनें सही वाटरप्रूफ फुटवियर
Monsoon Makeup Tips: बारिश में नहीं फैलेगा काजल और आईलाइनर, अपनाएं ये आसान टिप्स
Monsoon Makeup Tips: बारिश में नहीं फैलेगा काजल और आईलाइनर, अपनाएं ये आसान टिप्स
मानसून तैयारियों पर डीएम आशीष चौहान सख्त, जलभराव से लेकर जर्जर भवनों तक अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
मानसून तैयारियों पर डीएम आशीष चौहान सख्त, जलभराव से लेकर जर्जर भवनों तक अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,677 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 के नीचे बंद
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,677 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 के नीचे बंद
खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या
खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या
मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा
मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा
सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज
सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद

भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी

भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भिलाडू में प्रस्तावित स्टेडियम के निर्माण को लेकर खेल विभाग, वन विभाग एवं पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भिलाडू में प्रस्तावित स्टेडियम के निर्माण को लेकर खेल विभाग, वन विभाग एवं पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में स्टेडियम निर्माण से जुड़ी भूमि हस्तांतरण एवं एक्सेस मार्ग (पहुंच मार्ग) की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेडियम निर्माण से संबंधित भूमि हस्तांतरण, पहुंच मार्ग और अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि परियोजना में किसी प्रकार की देरी न हो और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके। बैठक में अधिकारियों ने अवगत कराया कि वन विभाग की आपत्तियों से संबंधित फाइल शासन को प्रेषित कर दी गई है तथा शीघ्र ही आवश्यक स्वीकृति प्राप्त होने की संभावना है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि भिलाडू स्टेडियम के निर्माण हेतु विस्तृत प्राक्कलन (इस्टीमेट) एक सप्ताह के भीतर तैयार कर लिया जाएगा। इस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राक्कलन तैयार होते ही शासन स्तर से सभी आवश्यक स्वीकृतियां प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि इससे खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने का अवसर मिलेगा, खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों को उचित मंच प्राप्त होगा। साथ ही, क्षेत्र में खेल गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थानीय विकास और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

बैठक में डीएफओ मसूरी अमित कुंवर, परियोजना प्रबंधक पेयजल निगम रविंद्र कुमार, सहायक निदेशक (क्रीड़ा) संजय सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी शुभांगी गुरुंग आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top