Breaking News
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन

एसआईआर के दूसरे चरण में पूरी ताकत से जुटें कांग्रेस कार्यकर्ता: गणेश गोदियाल

एसआईआर के दूसरे चरण में पूरी ताकत से जुटें कांग्रेस कार्यकर्ता: गणेश गोदियाल

देहरादून:  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के सभी बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), विधानसभा प्रभारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण में पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

गुरुवार को जारी बयान में गोदियाल ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध और निष्पक्ष होना लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे और किसी भी योग्य नागरिक का नाम बिना कारण न हटे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी बीएलए, विधानसभा प्रभारियों और पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य पर लगातार नजर रखें, मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं और यदि किसी मतदाता के नाम से संबंधित कोई आपत्ति या त्रुटि सामने आती है तो उसका नियमानुसार समाधान कराने के लिए संबंधित निर्वाचन अधिकारियों से तत्काल संपर्क करें।

गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए एसआईआर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता लोकतंत्र को मजबूत करने और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top