Breaking News
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा गाली देने वाले युवाओं को “गुमराह बच्चे” बताते हुए माफ करने की घोषणा एक अभिभावक रूपी कदम जिसकी खुलकर प्रशंसा की जाए:डा.नरेश बंसल
पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा गाली देने वाले युवाओं को “गुमराह बच्चे” बताते हुए माफ करने की घोषणा एक अभिभावक रूपी कदम जिसकी खुलकर प्रशंसा की जाए:डा.नरेश बंसल
पर्यटन विकास को नई रफ्तार देगा चमोली, डीएम गौरव कुमार ने दिए अहम निर्देश
पर्यटन विकास को नई रफ्तार देगा चमोली, डीएम गौरव कुमार ने दिए अहम निर्देश

कांग्रेस ने अल्मोड़ा के विकास को हाशिए पर डाला- धामी

कांग्रेस ने अल्मोड़ा के विकास को हाशिए पर डाला- धामी

अल्मोड़ा में बात चली हर घर, 23 जनवरी लागलि कमल फूल पर मुहर

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा मे भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने मेयर पद पर अजय वर्मा एवं अन्य पार्षद पदों पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सीएम धामी को सुनने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी अल्मोड़ा के विकास पर गंभीरता नहीं दिखाई, जबकि हमारी सरकार सदैव अल्मोड़ा के विकास को प्रतिबद्ध रही है इसी वजह से अल्मोड़ा को नगर निगम बनाया गया है। कहा कि नगर निगम अल्मोड़ा में भाजपा का बोर्ड बनने पर इस क्षेत्र में नवाचार होंगे साथ ही इस सांस्कृतिक शहर का विकास होगा। यहां पर पर्यटन को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू की जाएंगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अल्मोड़ा में भाजपा के मेयर प्रत्याशी लंबे समय से जनसेवा को समर्पित रहे हैं जबकि, अन्य पार्टी प्रत्याशियों के लिए अल्मोड़ा का चुनाव महज एक व्यवसाय है। उन्होंने कहा कि परिवारवादी और भ्रष्टाचार की सोच रखने वाली कांग्रेस को क्षेत्र के विकास से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस की सोच हमेशा राष्ट्र विरोधी रही है। कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग कर सेना के शौर्य का अपमान करने वाली पार्टी है। कहा कि अल्मोड़ा के विकास के लिए अल्मोड़ा की जनता इस बार नगर निगम में भाजपा को प्रचंड मतों से जीताने जा रही है।

उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि अल्मोड़ा शहर के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अल्मोड़ा के लिए पिथौरागढ़ और पंतनगर से सीधे हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं लोकसभा सांसद अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, प्रदीप, रविंद्र समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top