Breaking News
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत

एक माह में पूर्ण करें कण्डारस्यूं व विडोली पेयजल योजना- डाॅ. धन सिंह रावत

एक माह में पूर्ण करें कण्डारस्यूं व विडोली पेयजल योजना- डाॅ. धन सिंह रावत

कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत ने कार्यदायी संस्थाओं को दिये निर्देश

कहा, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

देहरादून- सूबे के कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने शासकीय आवास पर श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कण्डारस्यूं, भीड़ा-हस्यूंडी व विडोली ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजनाओं को एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके अलावा एनआईटी पेयजल पम्पिंग योजना व जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में डाॅ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता पर्वतीय क्षेत्रों में आम लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। जिसके तहत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विडोली ग्राम समूह पेयजल पम्पिंग योजना, कंडारस्यूं, भीड़ा-हस्यूंड़ी एवं एनआईटी पेयजल पम्पिंग योजनाओं का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इसके अलावा श्रीनगर के नगरीय क्षेत्र भी पेयजल समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। जिसके लिये अधिकारियों को तत्काल कार्य योजना तैयार कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में ढ़िकाल गांव पेयजल योजना की भी समीक्षा की गई साथ ही थलीसैण नगर पंचायत के अंतर्गत निर्माणाधीन योजना की भी प्रगति मांगी गई। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि सभी पेयजल योजनाओं का कार्य गतिमान है जिसमें से दो बड़ी योजनाओं का कार्य एक माह के भीतर पूर्ण कर लिया जायेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि ढ़िकाल गांव पम्पिंग योजना में आ रही तकनीकी समस्याओं के कारण वंचित 30 गांव में भी शीघ्र पेयजल आपूर्ति मुहैया करा दी जायेगी।

बैठक में पेयजल निगम के मुख्य अभियंता मुख्यालय संजय सिंह, मुख्य अभियंता गढ़वाल अनुपम रतन, अधीक्षण अभियंता मुहम्मद निशम, अधिशासी अभियंता नवीन बिष्ट, जल संस्थान पौड़ी के अधिशासी अभियंता टीएस रावत, सुभाष भट्ट, अर्पित मित्तल, अजय गुरूंग सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top