Breaking News
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव
गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव
पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज
बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज

सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा

सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा

मैपिंग से छूटे मतदाताओं से निर्धारित प्रमाण-पत्र जल्द उपलब्ध कराने की अपील

देहरादून:  आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने शुक्रवार को विधानसभा सहसपुर क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत आयोजित विशेष शिविरों और चयनित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं मैपिंग कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आयुक्त ने निर्देश दिए कि मैपिंग से छूटे मतदाताओं के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण किया जाए। बीएलओ मतदाताओं से आवश्यक अभिलेख एवं निर्धारित प्रमाण-पत्र प्राप्त कर उनका नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने शिविरों में पहुंचे नागरिकों से संवाद कर एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी उनकी समस्याओं और शंकाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को मैपिंग और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में स्पष्ट एवं सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने अपील की कि जिन मतदाताओं की अभी तक मैपिंग नहीं हो पाई है, वे घबराएं नहीं और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रमाण-पत्र एवं आवश्यक अभिलेख जल्द से जल्द संबंधित बीएलओ अथवा निर्धारित शिविर में उपलब्ध कराएं। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद नियमानुसार उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करने की कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय झाझरा, जूनियर हाईस्कूल सेलाकुई, राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर सहित अन्य मतदेय स्थलों पर एसआईआर कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया। आयुक्त ने बीएलओ एवं निर्वाचन कार्मिकों को घर-घर संपर्क और शिविरों के माध्यम से मैपिंग से लंबित मतदाताओं तक पहुंच बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ एसआईआर कार्य संपादित करें।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट/ईआरओ सहसपुर राकेश तिवारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली सहित संबंधित अधिकारी एवं निर्वाचन कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top