Breaking News
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

सीएम धामी ने केदारनाथ में आपदा से प्रभावित हुए व्यवसायियों के लिए नौ करोड़ की धनराशि की जारी 

सीएम धामी ने केदारनाथ में आपदा से प्रभावित हुए व्यवसायियों के लिए नौ करोड़ की धनराशि की जारी 

टिहरी जिले के 38 प्रभावित परिवारों को दो माह के किराये के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि की जारी 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में पिछले माह आई आपदा से प्रभावित हुए व्यवसायियों को राहत देने के लिए नौ करोड़ की धनराशि जारी की है। इस संबंध में सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली ने रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को धनराशि मंजूर किए जाने के संबंध में आदेश पत्र जारी कर दिया है। बता दें कि 31 जुलाई को भारी बारिश से लिनचौली से सोनप्रयाग तक पैदल मार्ग और मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। स्थानीय व्यवसायियों को भी भारी क्षति हुई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद दो बार ग्राउंड जीरो पर जाकर नुकसान का जायजा लिया था। साथ ही यात्रियों और आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचकर उनसे जानकारी ली थी।

इसके बाद उनके निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों के साथ बैठक में सर्वसम्मति से 9.08 करोड़ रुपये की आपदा प्रभावितों को क्षतिपूर्ति देने का निर्णय लिया था। सीएम के निर्देश पर यह धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत कर दी गई है। आदेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का भुगतान प्रभावितों का परीक्षण तथा नियमानुसार सत्यापन करने के बाद पूरी तरह से संतुष्ट होने पर किया जाएगा। यह भुगतान ई-बैंकिग या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से होगा।

मुख्यमंत्री राहत कोष से टिहरी जिले के मलेथा, गंगेरी पनेली, जोगियाड़ा, अंकवाणगांव, चक्रगांव, ग्वाणा मल्ला, मेण्डू सिंदवाल व कंडार गांव मल्ला के करीब 38 प्रभावित परिवारों को दो माह के किराये के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top