Breaking News
उत्तराखंड से मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने ईएसआईसी सनथ नगर हैदराबाद का किया दौरा
उत्तराखंड से मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने ईएसआईसी सनथ नगर हैदराबाद का किया दौरा
वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा
वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन
देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन
विकासनगर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 3.5 लाख की स्मैक बरामद
विकासनगर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 3.5 लाख की स्मैक बरामद
नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री
नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री
डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान
डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान
डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक
डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक

सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण

सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण

कुमाऊं-गढ़वाल के बीच संपर्क होगा और मजबूत

रामनगर (नैनीताल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 220.90 मीटर लंबे धनगढ़ी पुल का लोकार्पण किया। यह आधुनिक सेतु न केवल कुमाऊं और गढ़वाल के बीच संपर्क को सुदृढ़ करेगा, बल्कि प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान आने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के दिनों में धनगढ़ी नाले में जलस्तर बढ़ने के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सालों से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस पुल के निर्माण से अब उस समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित होने से क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं को नया बल मिलेगा, जो अंततः क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार को बढ़ाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तराखंड में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और विश्वस्तरीय सड़क नेटवर्क का काम रिकॉर्ड गति से आगे बढ़ रहा है। सरकार का संकल्प है कि राज्य के हर अंतिम छोर तक बेहतर कनेक्टिविटी पहुंचाकर विकास के नए अवसर पैदा किए जाएं।

लोकार्पण समारोह के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस खास मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टामटा, क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, डॉ. प्रमोद नैनवाल, महेश जीना और भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top