Breaking News
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

देवभूमि में कमल खिलाने को सीएम धामी ने दूसरे दिन नैनीताल सीट से किया ताबड़तोड़ प्रचार

देवभूमि में कमल खिलाने को सीएम धामी ने दूसरे दिन नैनीताल सीट से किया ताबड़तोड़ प्रचार

रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्व में हुई रैली जैसी ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने से डबल इंजन सरकार पर जनता का दिखा भरोसा

हर दिन दो या उससे ज्यादा लोक सभाओं में करेंगे सीएम धामी प्रत्याशियों के लिए प्रचार

सीएम धामी के पूरे प्रदेश में धुआंधार प्रचार से बढ़ा कार्यकर्ताओं में जोश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल सीट के रुद्रपुर में हुई जनसभा के साथ लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्व में हुई रैली जैसी भारी भीड़ उमड़ने से डबल इंजन सरकार पर जनता का भरोसा दिखा है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जनता का आभार जताते हुए हर सीट पर कमल का फूल खिलाने की अपील की है। इधर, रुद्रपुर जनसभा के बाद मुख्यमंत्री धामी कल (आज) से कुमाऊं और गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में हर दिन दो या उससे ज्यादा रैली और कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। देवभूमि में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि के साथ ही भाजपा ने नैनीताल सीट से प्रचार का श्री गणेश कर दिया है।

रुद्रपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में पहली चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसी भीड़ जुटने पर मुख्यमंत्री धामी गदगद दिखे और कहा कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह बताता है कि जनता के आशीर्वाद से हम पांच लाख से ज्यादा वोटों से विजयी होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार राज्य में विकास की नई इबारत लिख रही है। केदारखंड के साथ ही मानसखंड का विकास राज्य में तीर्थाटन, पर्यटन को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि की पांचों सीट पर रिकॉर्ड मतों से जीत होगी और देश के विकास की बागडोर तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगी। इससे जहां देश में बड़े बदलाव और विकास की नई गाथा लिखी जाएगी, वहीं 21वी शतबादी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बने इसकी परिकल्पना भी साकार होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top