Breaking News
टीएचडीसी टनल हादसे में 7 की मौत, 3 लापता, सीएम ने बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा
टीएचडीसी टनल हादसे में 7 की मौत, 3 लापता, सीएम ने बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा
महाराज ने की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट
एमएसीटी समेत लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर उच्चस्तरीय बैठक
एमएसीटी समेत लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर उच्चस्तरीय बैठक
बेहद खराब मौसम के बीच भी पीपलकोटी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
बेहद खराब मौसम के बीच भी पीपलकोटी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ
दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया संवाद
दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया संवाद
विभाजन विभीषिका की स्मृतियों को जीवंत करेगी विशेष प्रदर्शनी, नगर निगम में गूंजेगा राष्ट्रप्रेम का स्वर
विभाजन विभीषिका की स्मृतियों को जीवंत करेगी विशेष प्रदर्शनी, नगर निगम में गूंजेगा राष्ट्रप्रेम का स्वर
उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब, एक ही जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं
उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब, एक ही जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं
उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार
उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना के 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना के 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

रुद्रपुर। बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए 1872 आवास जल्द ही लाभार्थियों को आवंटित किए जाएंगे। रविवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने रुद्रपुर के बागवाला पहुंचकर विकास प्राधिकरण द्वारा ₹156 करोड़ की लागत से निर्मित आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि आवासों का जल्द लोकार्पण कर लाभार्थियों को चाबियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने आवास योजना के लाभार्थियों द्वारा जमा की गई धनराशि की भी जानकारी ली।

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रति आवास ₹3 लाख सरकार द्वारा तथा ₹3 लाख की धनराशि लाभार्थी द्वारा जमा की जानी है। उन्होंने बताया कि आवास परिसर में साफ-सफाई का कार्य जारी है और पौधारोपण भी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि परिसर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण पूरा हो चुका है और उसकी टेस्टिंग भी कर ली गई है।

इस दौरान उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नरेंद्र नवानी, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top