Breaking News
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग

देहरादून में मध्य कमान अलंकरण समारोह 2026 आयोजित, 26 वीरता व विशिष्ट सेवा पदक प्रदान

देहरादून में मध्य कमान अलंकरण समारोह 2026 आयोजित, 26 वीरता व विशिष्ट सेवा पदक प्रदान

देहरादून:मध्य कमान अलंकरण समारोह 2026 का आयोजन क्लेमेंट टाउन, देहरादून में गरिमामय सैन्य परंपराओं के साथ किया गया। इस अवसर पर भारतीय सेना के कर्मियों एवं यूनिटों को उनके शौर्य, विशिष्ट सेवा और व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया।

इस समारोह की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मध्य कमान, ने की। उन्होंने परिचालन एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान हेतु पुरस्कार प्रदान किए।

समारोह के दौरान कुल 26 वीरता एवं विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए, जिनमें तीन युद्ध सेवा मेडल, 13 सेना मेडल (वीरता), 4 सेना मेडल (विशिष्ट सेवा) तथा 6 विशिष्ट सेवा मेडल शामिल थे। इसके अतिरिक्त, 28 यूनिटों को उनकी उत्कृष्ट पेशेवर दक्षता एवं निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जीओसी-इन-सी, मध्य कमान यूनिट प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

इसके अलावा, मध्य सेना कमांडर द्वारा सेवारत एवं पूर्व सैनिकों के लिए उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं तथा ‘स्वच्छ एवं हरित’ पहलों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 19 सूर्य ट्रॉफियाँ भी प्रदान की गईं।

सभा को संबोधित करते हुए मध्य सेना कमांडर ने राष्ट्र की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सैनिकों के परिवारजनों एवं वीर नारियों के त्याग और सहयोग की सराहना की। उन्होंने मध्य कमान के सभी रैंकों एवं नागरिक कर्मचारियों की परिचालन तत्परता, प्रशिक्षण और पेशेवर दक्षता की प्रशंसा की।

यह समारोह मध्य कमान की उस गौरवशाली परंपरा को सुदृढ़ करता है, जो उत्कृष्टता को सम्मानित कर भारतीय सेना के मूल्यों और आदर्शों को आगे बढ़ाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top