Breaking News
नरेश बंसल बोले – बंगाल, असम और पुडुचेरी में NDA की जीत ऐतिहासिक, जनता का नरेंद्र मोदी पर भरोसा
नरेश बंसल बोले – बंगाल, असम और पुडुचेरी में NDA की जीत ऐतिहासिक, जनता का नरेंद्र मोदी पर भरोसा
ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, बहुमंजिला इमारत सील, अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप
ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, बहुमंजिला इमारत सील, अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप
लेटर बम निकला ‘फुस्स’, बयान के बाद सियासत में पलटवार तेज
लेटर बम निकला ‘फुस्स’, बयान के बाद सियासत में पलटवार तेज
भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का विस्तार, 500 नए सेंसर लगाने की योजना
भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का विस्तार, 500 नए सेंसर लगाने की योजना
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार- डॉ. धन सिंह रावत
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार- डॉ. धन सिंह रावत
नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म पर महिला आयोग सख्त, आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही के दिए निर्देश
नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म पर महिला आयोग सख्त, आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही के दिए निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने 7 मेडिकल कॉलेजों एवं राज्य कैंसर संस्थान, हल्द्वानी के साथ की मैराथन समीक्षा बैठक
स्वास्थ्य मंत्री ने 7 मेडिकल कॉलेजों एवं राज्य कैंसर संस्थान, हल्द्वानी के साथ की मैराथन समीक्षा बैठक
राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री
राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री
‘राजा शिवाजी’ की बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग, फिल्म ने पहले दिन कमाये इतने करोड़ रुपये
‘राजा शिवाजी’ की बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग, फिल्म ने पहले दिन कमाये इतने करोड़ रुपये

यूरिक एसिड बढने पर बैंगन खा सकते हैं? जानें कौन सी सब्जियां शरीर में प्यूरीन बढाती हैं

यूरिक एसिड बढने पर बैंगन खा सकते हैं? जानें कौन सी सब्जियां शरीर में प्यूरीन बढाती हैं

हाई यूरिक एसिड के मरीज को बारिश में कई सब्जियों से परहेज करना चाहिए। ये सब्जियां मानसून में शरीर में प्यूरीन बढ़ा सकती हैं। इससे जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है. जानिए क्या यूरिक एसिड में बैंगन खाया जा सकता है? डाइट में प्यूरीन से भरपूर सब्जियां और फूड आइटम शामिल करने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है।

जोड़ों में जमने लगता है
वैसे तो यूरिक एसिड नैचुरल तरीके से शरीर से बाहर निकलता रहता है, लेकिन कई बार यूरिक एसिड अधिक होने पर यह क्रिस्टल के रूप में जोड़ों में जमा होने लगता है. इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। क्रिस्टल के रूप में जमा यूरिक एसिड जोड़ों के दर्द का बड़ा कारण बनता है. इससे हाथ-पैरों में सूजन आ जाती है. ऐसे में डाइट से कुछ सब्जियां और फूड आइटम को हटा देना चाहिए क्योंकि यह प्यूोरीन बनाती है. मानसून में ऐसी कई सारी सब्जियां जो यूरिक एसिड को बढ़ा सकती है। आए जानें यूरिक एसिड में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए।

यूरिक एसिड लेवल बढने पर इन सब्जियों से बचें
बैंगन- यूरिक एसिड के मरीज को बैंगन नहीं खाना चाहिए. बैंगन खाने से शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ सकती है। इससे आपको जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है. यूरिक एसिड के मरीज को बैंगन का ज्यादा नहीं खाना चाहिए।

मॉनसून में इन सब्जियों को खाने से बचना चाहिए

  1. अरबी- अरबी भी मानसून की सब्जियों में शामिल है. अरबी खाने में भले ही स्वादिष्ट लगे, लेकिन यूरिक एसिड होने पर इस सब्जी को नहीं खाना चाहिए. अरबी खाने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ सकता है। जिससे आपको परेशानी हो सकती है।
  2. पालक- हरी सब्जियों में पालक को बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन ज्यादा पालक खाने से यूरिक एसिड बढ़ जाता है. पालक में प्रोटीन और प्यूरीन दोनों होते हैं, जिससे सूजन और दर्द हो सकता है. इसलिए यूरिक एसिड में पालक नहीं खाना चाहिए।
  3. गोभी- वैसे तो सर्दियों में फूलगोभी का सीजन होता है, लेकिन आजकल फूलगोभी पूरे साल मिलती है. हाई यूरिक एसिड वाले मरीजों को गोभी का सेवन नहीं करना चाहिए. गोभी में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है. इसलिए यूरिक एसिड होने पर गोभी न खाएं।
  4. मशरूम- मशरूम भी मानसून की सब्जियों में शामिल है. मशरूम भले ही स्वादिष्ट लगता हो, लेकिन हाई यूरिक एसिड वाले मरीजों को मशरूम से बचना चाहिए. मशरूम में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top