Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी “मन की बात”

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी “मन की बात”

हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को कालाढूंगी के मंडल अध्यक्ष राम शर्मा के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 120 वां एपिसोड सुना।

कार्यक्रम सुनने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि हमेशा की तरह मन की बात का यह एपिसोड भी प्रेरक, रचनात्मक, उत्सवर्धक और रोचक रहा। जिस तरह प्रधानमंत्री ने गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही समस्त देशवासियों से अपने घर के बाहर राहगीरों के लिए मटके में जल रखने और पशु पक्षियों के लिए भी पानी रखने की अपील की, वह दिखता है कि प्रधानमंत्री प्राणी मात्र के लिए कितने सजग और संवेदनशील हैं

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ियों को लेकर प्रधानमंत्री का स्नेह हमेशा से अप्रतिम रहा है और इस एपीसोड में भी उन्होंने पैरा गेम्स में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके पत्र का उद्धरण भी दिया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री ने टेक्सटाइल वेस्ट मैनेजमेंट जैसे नवीन विषय को उठाया, साथ ही फूलों की दो नई यात्रा के बारे में जानकारी दी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड की भूरि भूरि प्रशंसा की थी।

इस अवसर पर दीपक संगवाल, भोपाल बोरा, शमशेर सिंह, सुमित्रा प्रसाद, मदन सिंह राठौड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top