Breaking News
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संत रविदास की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संत रविदास की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज संत रविदास जयंती के अवसर पर संत शिरोमणी गुरु रविदास मन्दिर ब्रह्मावाला में आयोजित भंडारे कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संत रविदास की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और समाज में समरसता व समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन न केवल हमें उनके जीवन और विचारों को याद करने का अवसर देता है, बल्कि उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का भी संकल्प लेने का समय है। मंत्री ने कहा कि संत रविदास का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी ज्ञान, भक्ति और आध्यात्मिकता से पूरे समाज को दिशा दिखाई। उन्होंने समाज में फैली ऊँच-नीच, छुआछूत और भेदभाव की कुरीतियों का विरोध किया और समानता व प्रेम का मार्ग दिखाया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि संत रविदास केवल एक संत ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक क्रांति के अग्रदूत भी थे।

उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार भी उनके विचारों से प्रेरित होकर समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है। मंत्री ने कहा कि संत रविदास ने समाज को भेदभाव मुक्त बनाने और प्रेम, शांति व भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी हमें एक बेहतर समाज बनाने की प्रेरणा देती हैं।
इस अवसर पर महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, उदय नेगी, मंजू, आशा, यादराम, विजय, अमित, सुरेंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top