Breaking News
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट को अर्पित की श्रद्धांजलि 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट को अर्पित की श्रद्धांजलि 

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश ने अठूरवाला पहुंचकर जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान देहरादून अठुरवाला निवासी शहीद हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट की अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर उन्हे पुष्पचक्र अर्पित कर अपनी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने परिवारजनों को भी ढांढस बंधाया और सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अमर शहीदों के परिजनों को मिलने वाली राशि को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख करने के साथ ही सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण हेतु अनेकों हितकारी फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी शहीद को वापस नहीं ला सकते लेकिन शहीद की वीरता का बखान करना और उनको यादों की जिंदा रखने का कार्य हर देशवासी का कर्तव्य है और प्रदेश सरकार इस दिशा में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में केंद्र एवं राज्य सरकार परिवार जनों के साथ खड़ी है।

बताते चले कि हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के निवासी थे और जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान जवान सत्ये सिंह बिष्ट शहीद हो गए। हवलदार सत्ये सिंह 17वीं गढ़वाल राइफल में तैनात थे।

इस दौरान डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, विधायक विनोद कंडारी, मुख्यमंत्री मीडिया कॉर्डिनेटर हरीश चंद्र कोठारी प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तथा स्थानीय निवासियो ने अमर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top