Breaking News
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग

विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण

उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी

आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने काशीपुर में भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सुरेंद्र कौर के पक्ष में की मतदान की अपील

देहरादून/काशीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने काशीपुर के ढकियाकला क्षेत्र में भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सुरेंद्र कौर के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

अपने संबोधन में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सुरेंद्र कौर एक समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वह पार्टी है, जिसका नेतृत्व विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं। कैबिनेट मंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि भाजपा की नीति और नियत दोनों ही विकास पर केंद्रित हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार के पंचायत चुनाव में भी जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान का मन बना लिया है। अपने उद्बोधन के अंत में मंत्री जोशी ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने और अपने मताधिकार का उपयोग करने की भी अपील की।

बैठक के दौरान भाजपा नेता राजेश कुमार, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रवि पाल, कैप्टन (सेनि) बच्चन सिंह रावत, कमलेश कुमार, भगत प्रधान, परविंदर, आलोक कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top