Breaking News
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

एसजीआरआरयू में अन्तर्राष्ट्रीय शोध विषयों पर हुआ मंथन

एसजीआरआरयू में अन्तर्राष्ट्रीय शोध विषयों पर हुआ मंथन

यूनिवर्सिटी आफ सिडनी, ऑस्ट्रेलियाकी डाॅ अंजू वर्मा ने छात्र-छात्राओं के साथ किया संवाद

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ सांइसेज के द्वारा एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विज्ञान अनुसंधान व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यशाला की मुख्य अतिथि डॉ. अंजू वर्मा यूनिवर्सिटी आफ सिडनी, ऑस्ट्रेलिया ने पैरामैडिकल छात्र-छात्राओं को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले शोध एवम् अनुसंधानों से जुड़े अहम पहलुओं से रूबरू करवाया। एक दिवसीय कार्यशाला में युवा शोधार्थियों ने शोध से जुड़ी विभिन्न अवधारणाओं को जाना एवम् समझा। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ सांइसेज की टीम को बधाई दी।

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अंजू वर्मा एवम् डाॅ कीर्ति सिंह, डीन स्कूल आॅफ पैरामेडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ सांइसेज, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, डाॅ शारदा शर्मा, विभागध्यक्ष फिजियोथैरेपी, एवम् प्रोफेसर डाॅ नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। डाॅ अंजू वर्मा ने जानकारी दी कि शोध एवम् अनुसंधान के क्षेत्र में भारतीय विश्वविद्यालय अन्तर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ कैसे अनुबंध कर सकते हैं। उन्होने छात्र छात्राओं को शोध एवम् अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कार्यशाला को सफल बनाने में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. प्रो. यशबीर दीवान, कुलसचिव डाॅ. प्रो. अजय कुमार खण्डूड़ी, समन्वयक डाॅ. आर.पी. सिंह, एस.जी.आर.आर. आई.एम.एण्ड एच.एस. के प्राचार्य डाॅ. प्रो. ऊत्कष॔, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डाॅ. प्रेरक मित्तल, चिकित्साधीक्षक डाॅ. अजय पण्डिता, चिकित्साधीक्षक डाॅ. गौरव रतूड़ी, डीन, स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ सांइसेज व कार्यक्रम संयोजक, डाॅ. प्रो. कीर्ती सिंह, विभागाध्यक्ष, फिजियोथैरेपी विभाग व कार्यक्रम आयोजन सचिव डाॅ. शारदा शर्मा, प्रो. फिजियोथैरेपी विभाग व कार्यक्रम आयोजन सचिव डाॅ. नीरज कुमार , डाॅ नेहा चैहान, दिब्या चैहान, डाॅ. अनीरबान पात्रा, डाॅ. संदीप कुमार, डाॅ. शमां परवीन, डाॅ सुरभि, डाॅ. तब्बसुम, डाॅ. आकांक्षा, डाॅ रेनू, व डाॅ. जय देव का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर समस्त पैरामैडिकल शिक्षा संकाय उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top