Breaking News
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रथम राजकीय नर्सिग संस्थान के परिसर में रक्तदान शिविर का किया आयोजन

प्रथम राजकीय नर्सिग संस्थान के परिसर में रक्तदान शिविर का किया आयोजन

देहरादून। राजधानी देहरादून के प्रथम राजकीय नर्सिग संस्थान, स्टेट कॉलेज एवं स्कूल ऑफ नर्सिग में दिनांक 06 मई 2024 से 12 मई 2024 तक नर्सिग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आज संस्थान के परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 135 रक्त यूनिट का 45 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर का प्रारम्भ स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिग की प्राचार्य मनीषा ध्यानी, एवं स्टेट स्कूल ऑफ नर्सिग की प्रधानाचार्य, चम्पादयाल ने संयुक्त रूप से किया। संस्थान के संकाय सदस्यों दीपक जोशी, दीपक बर्त्वाल, अखिलेश काला, एवं आयुष चौकियाल, द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की टीम के सहयोग से किया गया। रक्तदान करने हेतु प्राचार्य मनीषा ध्यानी ने कहा कि नर्सिग क्षेत्र सीधा स्वास्थ्य से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा होने के कारण हम रक्तदान की महत्ता को समझते हैं, इसलिए हम समाज से अपेक्षा करते हैं कि जीवनदान देने हेतु रक्तदान अवश्य करें। इसी के साथ स्टेट स्कूल ऑफ नर्सिग की प्रधानाचार्य, चम्पादयाल ने कहा कि हमें रक्तदान करने के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करना होगा, नर्सिग में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को इसमें बढचढकर भाग लेने की अपील की।

रक्तदान शिविर में संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं , संस्थान तथा चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के कार्मिकों ने उंमग एवं उत्साह के साथ रक्तदान कुल 45 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर शिविर के उद्देश्य को सफल बनाया। रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से दीपक जोशी, मंयक जैमिनी, आशीष, चमोली, प्रीतम सिंह रावत, सैन सिंह राणा, नीता बिष्ट, सुनील नेगी, एवं नर्सिग के छात्र-छात्रायें आगे रहे।   रक्तदान शिविर आयोजन करने में सुमनलता पाठक, सरला सिंह, उमा पोडवाल, अनिता पुरोहित, राजकुमार श्रीवास्तव, अंकित तिवारी, अल्का, गीतांजलि, गरिमा, दीपमाला, एकता उपाध्याय, अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top