Breaking News
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

किसानों की आवाज को कुचलने में लगी है भाजपा सरकार – अखिलेश यादव 

किसानों की आवाज को कुचलने में लगी है भाजपा सरकार – अखिलेश यादव 

आटा के साथ डाटा भी देंगे फ्री – अखिलेश यादव 

कानपुर। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के रमईपुर में जनसभा करने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमने युवाओं को पढ़ाई के लिए लैपटॉप दिए जो आज तक चल रहे हैं। भाजपा ने इसे छोटा कर दिया। जब मोबाइल कंपनियों ने सिम लॉन्च किए तो डाटा फ्री था लेकिन भाजपा सरकार में इसका भी पैसा पड़ता है। हमारी सरकार के समय राशन में नमक, रिफाइंड, चने की दाल मिलती थी जिसे बंद कर दिया गया। बड़े शहरों में लोग गुणवत्तापूर्ण बंद आटा खा रहे हैं लेकिन हमारी सरकार आएगी तो आटा के साथ डाटा भी फ्री देंगे। क्योंकि आज कल सोशल मीडिया का जमाना है और छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए डाटा भी चाहिए।

कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आवाज को कुचलने में लगी है। उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। एमएसपी की मांग कर रहे किसान जब दिल्ली पहुंचे तो उन्हें हर तरह से रोकने का प्रयास किया गया। बैरिकेडिंग लगा दी गई, कंक्रीट की दीवार खड़ी कर दी गई और यहां तक डीजल देना बंद कर दिया। यहीं नहीं, किसानों की आवाज कुचलने के लिए उन पर गाड़ी तक चढ़वा दी। दस किलो खाद कम कर बोरी के दाम बढ़ा दिए। महंगाई ने किसानों और गरीबों की कमर तोड़कर रख दी है। बोले अगर बीजेपी फिर सत्ता में आ गई तो किसानों को खाद पाउच में मिलेगी। उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशी राजाराम पाल को जिताकर भाजपा को सत्ता में आने से रोकने की अपील की।

इस बीच उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि वह युवाओं को आरक्षण के साथ नौकरी भी देंगे। इस दौरान ग्रामीण अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण अमित पांडेय, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष रघुनाथ यादव, कानपुर नगर सपा शहर जिलाध्यक्ष फजल महमूद, कॉमेडियन राजीव निगम, आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई, पूर्व विधायक सतीश निगम, पूर्व विधायक जयराम सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव अर्पणा जैन, वीरसेन यादव आदि मौजूद रहे।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने न सिर्फ किसानों, बल्कि युवाओं को भी धोखा दिया है। पेपर लीक कराकर नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया। एक-दो नहीं, दस से ज्यादा पेपर लीक हो गए। परीक्षा रद्द होने से 60 लाख युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया। इन नौजवानों उनके मां-पिता को जोड़ लें तो एक परिवार से तीन सदस्य तो होंगे ही। इस हिसाब से एक करोड़ 80 लाख लोग होते हैं। यही एक करोड़ 80 लाख को अगर 80 लोकसभाओं के हिसाब से गणित लगा लें तो हर लोकसभा में पेपर लीक होने से दो लाख 25 हजार वोट तो कटेंगे। इस वजह से हर लोकसभा में ये वोट कम हो गए तो बीजेपी बचेगी कैसे।
पंडाल में बैठा सोलपुर का रहने वाला शिवम यादव आर्मी लिखी सफेद टीशर्ट लेकर लहराने लगा। वह अग्निवीर भर्ती पर अखिलेश यादव का ध्यान आकर्षित करना चाहता था। इस पर अखिलेश ने मंच से ही उससे पूछा सौ मीटर कितनी देर में दौड़ लेते हो। शिवम बोला 18 सेकेंड में। इस पर अखिलेश बोले 18 नहीं, आठ सेकेंड में पूरी किया करो। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार आएगी तो अग्निवीर व्यवस्था हमेशा के लिए समाप्त की जाएगी। अभी तो बीजेपी वालों ने फौज की नौकरी चार साल की की है। अगर दोबारा आ गए तो पुलिस की नौकरी भी तीन साल की हो जाएगी। अखिलेश ने कहा कि संविधान हमें अधिकार और सम्मान देता है लेकिन बीजेपी वाले बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहते हैं। हम जान दे देंगे पर संविधान नहीं बदलने देंगे।
जनसभा के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान भी वह भाजपा सरकार पर हमलावर रहे। अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह भाजपाइयों ने कन्नौज में मंदिर धोया, वैसे ही अब लोकसभा चुनाव में पीडीए भाजपा को धोने जा रहा है। जनता भाजपा के खिलाफ वोट डालकर ऐसा धोएगी कि दोबारा नहीं लौटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top