Breaking News
एक जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है- गणेश जोशी
एक जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है- गणेश जोशी
ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव
ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव
कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा
कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा
कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी
कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी
घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का निधन
प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का निधन
शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू
शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कितना असरदार है करेला जूस? जानिए विशेषज्ञों की राय
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कितना असरदार है करेला जूस? जानिए विशेषज्ञों की राय

विमानन कंपनियों को मिली बड़ी राहत, एटीएफ की कीमतों में हुई कटौती

विमानन कंपनियों को मिली बड़ी राहत, एटीएफ की कीमतों में हुई कटौती

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 39 रुपये की हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली। सरकार ने रविवार को विमानन कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की कीमतों में 4.6 प्रतिशत की कमी करने का एलान किया। हालांकि जहां सरकार ने एटीएफ की कीमतों में कटौती की है, वहीं दूसरी तरफ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 39 रुपये की बढ़ोतरी भी की है। सरकार ने अतंरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों की समीक्षा के बाद यह फैसला किया है। सरकार के फैसले के बाद एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)की कीमतों में 4,495 रुपये प्रति किलोलीटर की कमी आएगी। जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एटीएफ की कीमत 93,480 रुपये प्रति किलोलीटर हो जाएगी।

एटीएफ की कीमतें भी अलग-अलग राज्यों में लगने वाले टैक्स की वजह से भिन्न-भिन्न हैं। एटीएफ की कीमतें कम करने से दबाव से जूझ रहीं एयरलाइंस को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी क्योंकि एयरलाइंस के कुल संचालन लागत में 40 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ ईंधन का खर्च है। इससे पहले सरकार ने एटीएफ की कीमतों में लगातार दो बार बढ़ोतरी की थी। एक अगस्त को विमानों के ईंधन में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की और फिर एक बार फिर से 1.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। एटीएफ की कीमतों में कटौती के बाद मुंबई में विमान के ईंधन की कीमत 87,432 प्रति किलोलीटर हो जाएगी, जो कि पहले 91,650 रुपये प्रति किलोलीटर थी।

सरकार ने कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में 39 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1691 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर हो जाएगी। एक महीने में यह कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में लगातार दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले एक अगस्त को सरकार ने कमर्शियल एलपीजी पर 6.5 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी। नई बढ़ोतरी के बाद मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1644, कोलकाता में 1802 और चेन्नई में 1855 रुपये होगी। गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों और विदेशी विनिमय दर को ध्यान में रखते हुए एटीएफ, एलपीजी की कीमतें तय की जाती हैं। ताजा बदलाव में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top