Breaking News
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

एशिया कप 2025- भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज

एशिया कप 2025- भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज

भारत का पलड़ा भारी, लेकिन पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर से मिलेगी कड़ी चुनौती

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला आज यानी 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के आंकड़ों में जहां टीम इंडिया का पलड़ा भारी है, वहीं पाकिस्तान को नज़रअंदाज़ करना किसी भी कीमत पर आसान नहीं होगा।

टी20 फॉर्मेट में एशिया कप पहली बार 2016 में खेला गया था। तब से अब तक भारत-पाकिस्तान तीन बार आमने-सामने आ चुके हैं। इनमें से दो बार (2016 और 2022) भारत ने पांच विकेट से जीत दर्ज की, जबकि पाकिस्तान ने 2022 सुपर-4 मुकाबले में पांच विकेट से बाज़ी मारी थी।

IND vs PAK: टीम इंडिया की ताकत और कमजोरी

युवा टीम का आक्रामक अंदाज़ : वर्ल्ड कप 2024 के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं। अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में नई और निडर टीम मैदान पर उतरेगी।

ओपनिंग जोड़ी : अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल धांसू शुरुआत दे सकते हैं। बीच में सूर्यकुमार यादव और फिनिशिंग में रिंकू सिंह व जितेश शर्मा बल्लेबाज़ी को गहराई देंगे।

स्पिन तिकड़ी : वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल यूएई की पिचों पर टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार होंगे।

कमजोरी : पहली बार बिना रोहित-विराट वाली युवा टीम बड़े टूर्नामेंट में उतरी है, अनुभव की कमी दबाव में चुनौती बन सकती है।

IND vs PAK: पाकिस्तान की ताकत और कमजोरी

टॉप ऑर्डर का दम : फखर जमान की वापसी के साथ साहिबजादा फरहान, सैम अय्यूब और मोहम्मद हारिस आक्रामक शुरुआत देने में सक्षम हैं। ओमान के खिलाफ हारिस ने 43 गेंद पर 66 रन ठोककर लय का परिचय भी दिया था।

कमजोरी : बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान की गैरमौजूदगी टीम की सबसे बड़ी कमी है। मिडिल ऑर्डर का अनुभवहीन होना पाकिस्तान को मुश्किल में डाल सकता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला कहां होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
यह बहुप्रतीक्षित मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी शाम 7:30 बजे किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान का मैच कहां देखें?
एशिया कप 2025 के इस रोमांचक मुकाबले का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, दर्शक मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top